जिला पुलिस मुखी ने डेरा सिरसा प्रेमियों को आश्वासन दिलाया कि माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं गुरसेवक सिंह जोगी ने कहा कि इस घटना से उनका संबंध नहीं है। उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
राम रहीम की फिल्म पर डेरा प्रेमी-सिखों में तनाव
2 of 5
डेरा प्रेमियों ने जिला पुलिस मुखी को चेतावनी दी कि घटना के आरोपियों और डेरा मुखी के खिलाफ गलत फिल्म बनाकर सिरसा प्रेमियों की भावनाएं आहत करने वाले गुरसेवक सिंह जोगी व उसके साथियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करके उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
राम रहीम की फिल्म पर डेरा प्रेमी-सिखों में तनाव
3 of 5
सूचना मिलते ही डेरा सिरसा प्रेमियों की कमेटी के स्टेट सदस्य सेवक सिंह, गुरसेवक सिंह बठिंडा, मेजर सिंह, हरदीप सिंह ठेकेदार भारी संख्या में डेरा प्रेमी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। बढ़ते तनाव को देखते हुए जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुंमन, एसपीडी स्वर्ण सिंह खन्ना, डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा, डीएसपी हरविंदर सिंह विर्क, थाना सिटी के प्रभारी कुलदीप सिंह विर्क और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह भी भारी संख्या में फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।
राम रहीम की फिल्म पर डेरा प्रेमी-सिखों में तनाव
4 of 5
कच्चा कालेज रोड पर रहने वाले डेरा सिरसा प्रेमी परिवार की सुरजीत कौर व सिमरन कौर ने आरोप लगाया कि जब वे घर में अकेली थीं तो हाथों में नंगी तलवार लेकर घर में घुसे आरोपियों ने पत्थर मारकर फ्लेक्स को नुकसान पहुंचाया। महिलाओं के मुताबिक उन्होंने शोर मचाया तो सड़क पर खडे़ दो पुलिस कर्मी व लोग एकत्रित होकर आ गए। लोगों की भीड़ को देखकर आरोपी बोर्ड उतारने की धमकियां देकर फरार हो गए।
डेरा सिरसा मुखी गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड को लेकर पंजाब में डेरा प्रेमियों और सिखों में तनाव जारी है। पंजाब के बरनाला में वीरवार को डेरा प्रेमी महिला ने आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात सिख नंगी तलवारें लेकर उनके घर आए और मकान की छत पर लगाया डेरा मुखी की फिल्म का फ्लेक्स बोर्ड उतारने की धमकी दी।