फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम दोषी करार, जानिए 17 जनवरी को क्या हो सकती है सजा

Fri, 11 Jan 2019 07:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
Ram Rahim - फोटो : File Photo
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को मुख्यारोपी डेरा प्रमुख राम रहीम सहित तीन अन्य किशन लाल, निर्मल सिंह और कुलदीप सिंह को दोषी करार दिया है। कोर्ट चारों दोषियों को 17 जनवरी को सजा सुनाएगी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जहां गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुआ। वहीं, तीनों अन्य आरोपी कड़ी सुरक्षा में प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश हुए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राम रहीम
 कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद कुलदीप, कृष्ण लाल और निर्मल को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद तीनों को कड़ी सुरक्षा में अंबाला जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने अपना फैसला दोपहर बाद करीब तीन बजे सुनाया। 

छत्रपति हत्याकांड में सीबीआई की ओर से कुल 46 गवाह, जबकि बचाव पक्ष की ओर से 21 गवाह पेश किए गए। हत्या के चश्मदीद रामचंद्र के बेटे अंशुल और अदिरमन थे। जिन्होंने कोर्ट में आंखों देखी बयां की थी। इसके अलावा हत्या के षड्यंत्र के बारे में गवाह खट्टा सिंह ने कोर्ट में बयान दिए थे। साथ ही डॉक्टरों की भी गवाहियां हुई थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
राम रहीम - फोटो : self
उम्रकैद या फिर हो सकती है फांसी की सजा 
सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा ने कहा कि कोर्ट दोषियों को कम से कम उम्र कैद और अधिक से अधिक फांसी की सजा सुना सकती है। कोर्ट कहां सजा सुनाएगी इसकी जानकारी 17 जनवरी से पहले दे दी जाएगी। क्योंकि अभी पुलिस और प्रशासन की तरह से कुछ कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया जाना है इसी के मद्देनजर कोर्ट ने सजा के लिए 17 तारीख सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि सजा पर बहस होना बाकी है।    

4 of 5
राम रहीम
ऐसी सजा मिले कि लोगों को नसीहत मिले
गुरमीत राम रहीम के ड्राइवर खट्टा सिंह ने कहा कि कोर्ट से वह ऐसी सजा की मांग करते हैं कि भविष्य में कोई व्यक्ति इस तरह की वारदात को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचे। खट्टा सिंह ने कहा कि हत्या के बाद से आज तक कई तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। वह जिंदा हैं इसके लिए दरबार साहिब अरदास करने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ram rahim
विजय चिह्न दिखाकर अंशुल ने जाहिर की खुशी
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने कोर्ट का फैसला आने के बाद वह अपनी खुशी को रोक नहीं पाए और बाहर आते ही विजय चिह्न दिखाकर खुशी का इजहार किया। अंशुल ने कहा कि हत्या के मामले में सीबीआई कोर्ट ने 16 साल के बाद अपना फैसला सुनाया है। इसके लिए वह कोर्ट का शुक्रगुजार हैं। जज भगवान के रूप में आए और वह आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें