फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा में मिला हथियारों का जखीरा

Tue, 05 Sep 2017 09:14 AM IST
गजेंद्र सिंह/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
साध्वी रेप केस में 20 साल के लिए अंदर हुए राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा से हथियारों का जखीरा मिला है, जिनमें चार राइफलें भी हैं। देखिए पहली बार सामने आई तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
दरआल, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की सख्ती के बावजूद डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन की ओर से अब तक मात्र 33 हथियार ही थाना में जमा कराए जा सके हैं, जबकि 67 लाइसेंसी हथियार डेरे के नाम हैं। सदर थाना प्रभारी के अनुसार डेरा के 10 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं। पुलिस प्रशासन आदेश मिलते ही हथियारों की तलाश के लिए डेरे में सर्च अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन

3 of 6
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
जिलाधीश प्रभजोत सिंह की ओर से एक आदेश पारित कर लाइसेंसी हथियार एक सितंबर शाम तक थाना में जमा करवाने का आदेश दिया गया था। हथियारों को थाने में जमा कराने और बैंक डिटेल उपलब्ध कराने के लिए डेरा प्रबंधन और जिला प्रशासन के बीच शुक्रवार को बैठक हुई थी, जिसमें डेरे की ओर से उचित जवाब मिला और अब तक इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाया गया।

4 of 6
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
डेरा प्रबंधन की ओर से शनिवार शाम तक की मोहलत मांगी थी। इसके बाद सदर थाने की पुलिस टीम ने डेरा मुख्यालय जाकर स्थिति का जायजा लिया। कभी भी डेरे में सर्च ऑपरेशन चलाया जा सकता है। जिसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है। डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन की ओर से सिरसा सदर थाना में दी गई सूची के मुताबिक 67 लाइसेंसधारी हथियारों में से 33 सदर थाना में सोमवार तक जमा कराए गए हैं। इनमें 14 रिवॉल्वर, नौ गन और चार राइफलें आदि हैं।
विज्ञापन

5 of 6
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार डेरा के 10 हथियारों के लाइसेंस रद्द भी हो चुके हैं। कुछ लाइसेंस धारियां की मौत हो चुकी है। डेराप्रेमियों में से कुछ पास भी लाइसेंसशुदा हथियार हो सकते हैं। उनकी डिटेल आनी बाकी है। उन्होंने बताया जिला मुख्यालय से भी लाइसेंसधारकों की सूची मांगी गई है। उन्होंने बताया कि आदेश मिलते ही पुलिस हथियारों की तलाश में डेरे में सर्च अभियान चला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ram Rahim
गौरतलब है कि 25 अगस्त को पंचकूला में डेरा मुखी गुरमीत सिंह राम रहीम के काफिले में हथियारों के साथ आए सिक्योरिटी गार्ड पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सवाल उठाया था। सरकार से कोर्ट ने पूछा था कि किसके आदेश पर प्राइवेट गार्ड पंचकूला में घुसे। साथ ही निर्देश दिया गया था कि सरकार सुनिश्चित करे कि किसी भी नामचर्चा घर में कोई भी हथियार रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें