फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए 7 ऐसे संयोग, जिसमें शनि की तरह राम रहीम के पीछे पड़ा है नंबर 7

Tue, 05 Sep 2017 09:14 AM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
Ram Rahim
साध्वी रेप केस में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम की किस्मत सात नंबर से जुड़ी है। जन्म से लेकर जेल जाने तक बाबा का इससे खास कनेक्शन रहा, देखिए कैसे?
विज्ञापन

2 of 10
Ram Rahim - फोटो : File Photo
सात का फेर शनि की साढ़ेसाती की तरह राम रहीम के पीछे पड़ा है। इस बात को राम रहीम के वे चेले भी मानने लगे हैं। जन्म से जेल जाने तक डेरा प्रमुख के जीवन में सात की महादशा कितना प्रभाव छोड़ती है साफ नजर आ रही है। जो चेले अपने गुरु (पिताजी) के जन्मदिन को पूरा महीना मनाने की परंपरा पिछले 27 साल से निभा रहे थे वह परंपरा भी आखिरी बार पूरे सात दिन में छूट गई।
विज्ञापन

3 of 10
Ram Rahim
क्योंकि राम रहीम के 15 अगस्त को जन्मदिन के अलावा एक से 31 अगस्त तक पूरे महीने कार्यक्रम आयोजित करते थे, लेकिन 25 अगस्त को दोषी करार दिये जाने के बाद 31 अगस्त तक कोई कार्यक्रम तो दूर, उल्टा चेले अपनी जान और पहचान बचा कर भूमिगत हो रहे हैं। सच्चा सौदा की स्थापना के पूरे 70 साल बाद डेरा, डेरा प्रमुख और शिष्य ये तीनों घोर संकट के दौर से गुजर रहे हैं। आज आलम गुरमीत राम रहीम के अधिकांश चेले भूमिगत हो चुके हैं।

4 of 10
Ram Rahim
इसके चलते डेरे के प्रेमी, पांच मेंबरी कमेटी, सात मेंबरी कमेटी 15 मेंबरी कमेटी, 25 मेंबरी कमेटी और 45 मेंबरी कमेटी और नाम चर्चा घरों के भंगीदास अचानक कहां गायब हो गए, यह भी बड़ा सवाल है। बता दें राम रहीम ने डेरे की व्यवस्था को चलाने के लिए 7 चक्र तैयार किए थे। इनमें सबसे बड़ी मैनपावर प्रेमी है, इनके बाद 5,7,15,25 और 45 मेंबरी कमेटी के अलावा नामचर्चा घरों के भंगीदास शामिल थे।  

 
विज्ञापन

5 of 10
Ram Rahim
अमर उजाला ने डेरे से जुड़़े हरियाणा सरकार के एक महत्वपूर्ण विभाग में कार्यरत एक अधिकारी से जब उक्त सदस्यों की जानकारी मांगी तो वे यह कहने से नहीं चुके कि पिछले नौ माह से उनका डेरे से कोई संबंध नहीं है। हालांकि उन्होंने डेरे के बारे में कुछ रोचक जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि सच्चा सौदा से जुड़ी संगत पिछले 27 साल से डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के जन्मदिन पर पूरे महीने कीर्तन और समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ रैलियां निकालने की परंपरा को निभा रहा था।
विज्ञापन

6 of 10
Ram Rahim
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को राम रहीम का 50वां जन्मदिन था। लिहाजा अगस्त महीने में सभी जगह पर संगत द्वारा कीर्तन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे, लेकिन 25 अगस्त को दोषी करार दिए जाने के बाद 31 अगस्त तक पूरे 7 दिन कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त की हिंसा के बाद शासन-प्रशासन की वक्रदृष्टि डेरा के सक्रिय मेंबरों पर है। इनमें से कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और देशद्रोह जैसे केस इन पर दर्ज हैं।
विज्ञापन

7 of 10
राम रहीम का लाल बैग - फोटो : SELF
इस अधिकारी ने माना की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में कार्यरत दो खास चेहरे भी भूमिगत हो चुके हैं। पुराने डेरा प्रेमी इस अधिकारी ने खुद पर भले कुछ नहीं बताया, मगर एक अन्य अधिकारी का राज सांझा करते हुए यह जरूर बताया कि उन्होंने अपने फेसबुक पर अपने नाम के साथ लिखा इंसा शब्द प्रोफाइल से हटा लिया है और यह कोई इकलौता मामला नहीं है।

8 of 10
honey preet and ram rahim
अधिकारी ने बताया कि उनके एक्स गुरु यानी लव चार्जर डेरा प्रमुख पर 7 का आंकड़ा भारी पड़ रहा है। कुरुक्षेत्र के रणजीत हत्या कांड में राम रहीम को सीबीआई ने मुख्य आरोपी बनाया है और इसका फैसला भी 7 के आंकड़े से जुड़ रहा है। बता दें कि रणजीत हत्याकांड की फाइनल आर्गुमेंट 16 सितंबर 2017 को है और 16 में दोनों अंकों का जोड़ 7 ही बनता है।     

9 of 10
हनीप्रीत, राम रहीम, लुक आउट नोटिस - फोटो : self
अच्छे से बुरे दिन तक सात का साथ                         
70 साल पहले की स्थापना हुई। 15 अगस्त 1967 को जन्म हुआ। डेरा प्रमुख का विवरण बताता है कि 7 साल की उम्र में गुरु शाह सतनाम ने दिया था नाम राम रहीम। राम रहीम सच्चा सौदा का 27 साल प्रमुख बना। 10-7-2002 में हुए डेरा की पूर्व साध्वी के भाई रणजीत हत्याकांड में भी राम रहीम मुख्य आरोपी हैं।  यौन उत्पीड़न में दोषी करार दिया 25 अगस्त को इन दोनों अंकों का जोड़ 7 है। सजा हुई भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत। सजा का साल 2017 और बरी होने का साल 2037। दोषी करार देते ही नंबर मिला 1997 और 20 साल की सजा के बाद जेल में नंबर मिला 8647 
विज्ञापन

10 of 10
Ram Rahim
2007 के 7वें माह में सीबीआई ने बनाया था मुख्य आरोपी                             
जुलाई 2007 को सीबीआई ने हत्या मामलों व साध्वी यौन शोषण मामले में जांच पूरी कर चालान न्यायालय में दाखिल किया था। सीबीआई ने तीनों मामलों में डेरा प्रमुख को वर्ष 2007 के 7 वे महीने में ही मुख्य आरोपी बनाया था। न्यायालय ने डेरा प्रमुख को 31 अगस्त 2007 तक अदालत में पेश होने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें