फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरे ने पहली बार खोली, राम रहीम के 'राजसी ठाठ बाट' की असलियत

Sat, 09 Sep 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
रिजॉर्ट को राम रहीम की गुफा और आलीशान महल
डेरा सच्चा सौदा में बने जिस रिजॉर्ट को राम रहीम की गुफा और आलीशान महल बताया जा रहा है, इस पर डेरा की चेयरपर्सन ने सफाई देते हुए कई बातें बताई।
 
विज्ञापन

2 of 5
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
साध्वी रेप केस में सजा होने के बाद सुर्खियों में आई राम रहीम की गुफा को लेकर डेरा की प्रवक्ता विपासना इंसां पहली बार बोलीं। विपासना इंसां ने कहा कि गुफा एक भवन का नाम है, जिसे तेरावास कहा जाता है। इसको लेकर जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वे बिल्कुल गलत है। गुफा आम इंसान के रहने जैसे मकान की तरह है, वहां कोई विषेष चीज नहीं है। गुफा में एक खुला मैदान है, जहां लाखों संगत भजन बंदगी सुनने के लिए आती रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
विपासना इंसां ने कहा कि इस भवन में लाखों सेवादारों की मानवता की भलाई कार्यों को लेकर मीटिंग होती रही हैं, लेकिन इस गुफा को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। भवन को जिस तरह से दिखाई जा रहा है, वह एमएसजी रिजॉर्ट है। इसे सिरसा को टूरिस्ट स्पॉट डेवलपमेंट प्लान के तहत बनाया गया है। यहां अकसर सैलानी और विदेशी आकर ठहरते हैं।
 

4 of 5
सिरसा, राम रहीम - फोटो : SELF
विपासना इंसां ने बताया कि तीन साल पहले ही एमएसजी रिजॉर्ट प्रबंधन इसे इंटरनेट पर विज्ञापन के रूप में सार्वजनिक कर चुका है। ये रिजॉर्ट आश्रम से करीद दो किलोमीटर दूर है, लेकिन इसे जिस तरह से पेश किया जा रहा है, उससे करोड़ों डेरो समर्थकों की आस्था को आघात पहुंच रहा है। गौरतलब है कि सजा होने के बाद राम रहीम की ‘लग्जरी गुफा’ पर काफी बवाल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ram Rahim
गुफा करीब चौदह एकड़ में फैली हुई है। यहां की सुविधाएं किसी फाइव स्टार होटल की सुविधाओं से कम नहीं हैं। यह खुलासा डेरामुखी के कट्टर समर्थक रहे भूपेंद्र सिंह ने किया। भूपेंद्र ने बताया कि गुफा में स्वीमिंग पूल, पोलो मैदान, होम थिएटर, एनआरआई अनुयायियों से मिलने के लिए मीटिंग हॉल, रेस्तरां इत्यादि सुविधा से लेकर काफी कुछ है, जो आज भी राज है। इस गुफा में एक बेसमेंट है। जहां सिर्फ साध्वियों का पहरा लगता था। वहां साध्वियों के बिना अन्य लोगों का जाना पूरी तरह वर्जित था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें