फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम की पत्नी और 'दुलारी' हनीप्रीत को लेकर नई बात आई सामने, जानिए

Wed, 06 Sep 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
राम रहीम की पत्नी और 'दुलारी' हनीप्रीत
साध्वी रेप केस में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की पत्नी और उनकी 'दुलारी' हनीप्रीत को लेकर नई जानकारी सामने आई है, आप भी जानिए।
विज्ञापन

2 of 5
राम रहीम की पत्नी और 'दुलारी' हनीप्रीत
दरअसल, कहा जा रहा है कि राम रहीम की पत्नी और हनीप्रीत के संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों में मतभेद रहता है और दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करती है। हनीप्रीत को राम रहीम की पत्नी हरजीत कौर फूटी आंख नहीं सुहाती थी। वहीं राम रहीम भी पत्नी हरजीत से नहीं, बल्कि हनीप्रीत से मिलना चाहता है। यही कारण है कि उसने जेल में मिलने वालों की लिस्ट सौंपी तो उसने हरजीत कौर का नाम नहीं था।
विज्ञापन

3 of 5
राम रहीम की पत्नी और 'दुलारी' हनीप्रीत
कहा जाता है कि हरजीत कौर को लोग ज्यादा जानते नहीं हैं।  हरजीत भी सार्वजनिक तौर पर खुलकर सामने नहीं आती थीं। हरजीत कौर डेरे में ही रहती थीं, लेकिन उन्हें डेरे में रहने वाले लोगों ने भी कम ही देखा है। अनुयायी बताते हैं कि वो सेविकाओं की तरह सादे लिबास में रहती थीं और सेविकाओं के बीच ही बैठना पसंद करती थी, इसलिए उनकी पहचान कर पाना भी संभव नहीं हो पाता था।

4 of 5
राम रहीम की पत्नी और 'दुलारी' हनीप्रीत
कहा जाता है कि हरजीत कौर स्वेच्छा से खुद को लाइमलाइट से दूर रखती हैं और सामाजिक कार्यों में ही अपनी रुचि रखती हैं। लेकिन डेरा के कामकाज में उनकी क्या भूमिका है, इस बारे में कोई जानता नहीं है। अंदाजा लगाइए कि राम रहीम को सजा हुई तो वे सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आई। उन्होंने इस मामले से खुद को दूर रखा हुआ है और न ही उन्होंने इस मामले में अभी तक कुछ कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ram Rahim Family
बता दें कि गुरमीत राम रहीम ने 10वीं की पढ़ाई छोड़ने के बाद हरजीत कौर से शादी कर ली थी। हरजीत कौर से दो बेटियां और एक बेटा है। बेटियों के नाम चरणप्रीत और अमरप्रीत हैं। बेटे का नाम जसमीत सिंह है। अब हरजीत कौर डेरा छोड़कर राजस्थान में पैतृक गांव गुरुसर पहुंच गई हैं, लेकिन वे कब सिरसा से यहां आ गई इसकी किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगी। यहां राम रहीम की अरबों रुपए की प्रॉपर्टी बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें