जो हनीप्रीपत कभी 'महल' जैसे आलीशान घर में रहती थी, फिल्मों में काम करती थी, ऐशो आराम की जिंदगी जीती थी। उसका हाल क्या से क्या हो गया, देखकर यकीं नहीं होगा।
विज्ञापन
2 of 9
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
ये वही हनीप्रीत है, जो डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के साथ साये की तरह रहती है। नाम, शानो-शौकत, ग्लैमर, महंगे महंगे कपड़े, लग्जरी गाड़ियां क्या कुछ नहीं था इसके पास और आज देखिए कैसे मारी मारी फिर रही है।
विज्ञापन
3 of 9
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
ये वही हनीप्रीत है, जो आज फर्श पर सोती है। जिसे पुलिस हाथ पकड़कर कभी यहां ले जाती तो कभी वहां। जो 38 दिनों तक भागती फिरती रही और जिसे सात राज्यों की पुलिस तलाशती रही। फिर जिसको ढूंढ़ा गली गली, वो जीरकपुर में मिली।
4 of 9
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
हनीप्रीत जैसी पहले दिखती थी, वैसी अब बिल्कुल नहीं रही। उसके चेहरे की हवाइयां उड़ी रहती हैं, बार बार रोने लगती है। कभी हंसती-खिलखिलाती हनीप्रीत, आज टेंशन में दिखती है। माथे पर शिकन रहती है। आवाज ऐसी हो गई, मानो अभी रो देंगी।
विज्ञापन
5 of 9
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
जब तक राम रहीम का हाथ हनीप्रीत के सिर पर था उसका अंदाज ही अलग था, मुस्कुराता चेहरा, मेकअप के साथ बेहतरीन लिबास में वो किसी हेरोइन से कम नहीं दिखती थी। वो कानून की आंखों में धूल तो झोंक सकती है, लेकिन उससे बच नहीं सकती।
विज्ञापन
6 of 9
Honeypreet Insan
हनीप्रीत, इस नाम से आज पूरा देश वाकिफ है। इस पर देशद्रोह का आरोप है। राम रहीम को भगाने की साजिश रचने का आरोप है, पंचकूला में हिंसा भड़काने का आरोप है। इस हिंसा में 41 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
7 of 9
Honeypreet Insan Arrest
सूत्रों के मुताबिक, पंचकूला में जो हिंसा भड़की थी, उसकी स्क्रिप्ट लिखने में हनीप्रीत का हाथ था। पुलिस के दावे के मुताबिक, हनीप्रीत ने पूछताछ में बताया है कि हिंसा फैलाने के लिए हनीप्रीत ने डेरा समर्थकों को सवा करोड़ रुपये बांटे थे।
8 of 9
हनीप्रीत इंसां
पुलिस का दावा है कि हिंसा की स्क्रिप्ट 17 अगस्त को लिख दी गई थी। साजिश रचने वालों में खुद बाबा राम रहीम, हनीप्रीत, राम रहीम का पीए राकेश और सिक्योरिटी इन्चार्ज प्रीतम शामिल था।
पुलिस को शक है कि हिंसा को अंजाम देने के लिए हनीप्रीत ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था। पुलिस को शक है कि हनीप्रीत ने मैसेज भेजकर हंगामा करने को कहा था। अपने शक को पुख्ता करने के लिए पुलिस को हनीप्रीत के मोबाइल की तलाश है।