फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे राज्य में धारा-144 तो पंचकूला में कैसे इकट्ठा हो गए लाखों लोग?

Thu, 24 Aug 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
Ram Rahim sexual harassment case
पूरे हरियाणा के साथ पंचकूला में भी धारा-144 लागू है। ऐसे में एक सवाल उठता है कि फिर पंचकूला में लाखों लोग कैसे इकट्ठा हो गए?
विज्ञापन

2 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
साध्वी मामले में डेरामुखी की पेशी के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाई गई धारा-144 का असर शहर में नहीं दिख रहा है। लोग नियम की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
सड़कों पर लोग डेरा जमाए बैठे हैं। जबकि नियम के मुताबिक धारा-144 लगने के बाद एक जगह पर पांच से ज्यादा लोग एत्रित दिखने नहीं चाहिए।  

4 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
पंचकूला में जीरकपुर, हिमाचल, पंजाब के रास्ते हर मिनट औसतन करीब तीस लोग प्रवेश कर रहे हैं। अमर उजाला टीम की पड़ताल में दिखा कि पश्चिमी यूपी से लेकर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड से अब तक करीब दो लाख डेरा समर्थक पंचकूला में प्रवेश कर चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
पंचकूला में लोगों के आने का सिलसिला 19 अगस्त की शाम से ही शुरू हो गया था। पिछले चार दिनों से लोग पंचकूला में डेरा जमाए हुए हैं।    
विज्ञापन

6 of 10
Panchkula News
कोर्ट से महज कुछ दूरी पर हैं डेरा समर्थक  
पुलिस प्रशासन का प्रयास न काफी है। क्योंकि डेरा समर्थक जिला अदालत से 700 की दूरी तक पहुंच गए हैं। धीर-धीरे वह जिला अदालत की तरफ कूच कर रहे हैं। ये समर्थक इस समय पंचकूला सेक्टर दो की मार्केट से कोर्ट की तरफ बढ़ रहे हैं।  
विज्ञापन

7 of 10
Panchkula News
पंचकूला पहुंचे डेरा समर्थकों को ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के सामने से हटाकर दूसरी जगह पार्क में शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार को पूरे दिन डेरा समर्थकों ने जिमखाना क्लब के सामने वाले पार्क में अपना डेरा जमा रखा। पहले डेरा समर्थक पंचकूला सेक्टर 23 के नाम चर्चा घर में पहुंचे थे।

8 of 10
पंचकूला - फोटो : SELF
वहां से करीब ढाई से तीन हजार समर्थक 22 अगस्त की देर रात तक धीरे धीरे ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के सामने पहुंच गए थे और पूरी रात मेन सड़क पर डेरा जमाए रखा। बुधवार की सुबह सुरक्षा के मद्दे नजर पुलिस ने उन्हें मेन सड़क से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करवाया।           

9 of 10
Panchkula News
जीरकपुर के रास्ते कालका शिमला हाइवे पर आने वाले समर्थकों ने पंचकूला सेक्टर चार और सेक्टर दो के पार्कों व मार्केट में अपना डेरा जमा लिया है। ये लोग धीरे धीरे जिला अदालत की तरफ कूच कर रहे हैं।
विज्ञापन

10 of 10
Ram Rahim sexual harassment case
रखी जा रही है समर्थेकों पर पैनी निगाहें 
पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से तमाम आधुनिक उपकरणों का उपयोग कर रही है ताकि समर्थकों पर पैनी निगाहें रखी जा सके। समर्थकों को सेक्टर-23 से विस्थापित कर सेक्टर-तीन में पहुंचने के बाद भी पुलिस की लगातार नजरें बनी हुई थीं। समर्थकों के लगातार पहुंचने वाले हुजूम पर सीआईडी सहित तमाम खुफिया एजेंसियों की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें