फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन राम रहीम से मिलने आए बेटा-बेटी व बहू, कह गए बड़ी बात

Wed, 03 Jan 2018 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
Jasmeet Singh Insan
नए साल के पहले दिन राम रहीम से मिलने के लिए बेटा, बेटी और बहू जेल पहुंची। उन्हें देखकर बाबा भावुक हो गया, लेकिन उन्होंने बड़ी बात कही।

 
विज्ञापन

2 of 6
राम रहीम - फोटो : SOCIAL MEDIA
एक जनवरी 2018 दिन सोमवार को सुनारिया जेल में बंद डेरामुखी गुरमीत से मिलने के लिए उसके परिवार के लोग पहुंचे। 55 मिनट तक उनका परिवार परिसर में रहे। मुलाकात के दौरान राम रहीम ने डेरे में गुरू शाह सतनाम के अवतार दिवस की तैयारी की जानकारी ली।
विज्ञापन

3 of 6
Ram rahim
राम रहीम से मिलने वालों में बेटा जसमीत, बेटी अमरप्रीत, दामाद सानमीत, बेटी चरणप्रीत व पुत्रवधू उसनमीत शामिल रहे। परिवार के लोग 2.25 बजे सुनारिया जेल पहुंचे। वह 55 मिनट तक परिसर में रहे। राम रहीम से उनकी मुलाकात 20 मिनट तक हुई।

4 of 6
Ram rahim
सभी ने बाबा को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और हाईकोर्ट में ठोस पैरवी के चलते राहत की उम्मीद मिलने का भरोसा भी दिया। सूत्रों की मानें तो नए वर्ष के पहले दिन परिवार के सदस्यों से मिलने के दौरान गुरमीत भावुक हो गया और उसके चेहरे पर उदासी भी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन

5 of 6
Ram rahim
जानकारों की मानें तो डेरे में 25 दिसंबर से ही अनुयायियों का आना शुरू हो जाता है। 25 जनवरी को गुरु के अवतार दिवस के रूप में मनाया जाता है। राम रहीम के जेल जाने के बाद यह पहला आयोजन है। इसलिए राम रहीम इस आयोजन को पूरी तरह से सफल बनाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ram rahim
गौरतलब है कि बीते सोमवार को अवकाश होने के कारण परिजनों की उससे मुलाकात नहीं हो सकी थी। बृहस्पतिवार को राम रहीम से मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने मुलाकात की थी। उन्होंने बाबा को कुछ गर्म कपड़े भी दिए है, ताकि सर्दी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें