फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ये कड़ी खोलेगी हनीप्रीत, राम रहीम और डेरे के कई सच, जानिए कैसे?

Sun, 15 Oct 2017 09:23 AM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 8
Ram rahim
9 दिन के रिमांड के दौरान हनीप्रीत का मोबाइल, लैपटॉप, डायरी और एक बैग हाथ लगा, जिसमें उसके कई राज दफन हैं। राम रहीम और डेरा सच्चा सौदा के सच भी छिपे हैं इनमें।
विज्ञापन

2 of 8
Ram Rahim
बरामदगी के बाद साइबर एक्सपर्ट मोबाइल और लैपटॉप के पासवर्ड को क्रैक करने में जुट गए हैं। इसके लिए साइबर फॉरेंसिक टीम लगाई गई है, जो मोबाइल, लैपटॉप सहित हिंसा के लिए इस्तेमाल किए गए तमाम इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को पुलिस खंगाल रही है। हालांकि जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि मोबाइल से अधिकतर डाटा डिलीट कर दिया गया है, लेकिन रिकवरी हो गई तो बड़ी सफलता हाथ लगेगी।
विज्ञापन

3 of 8
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
दरअसल मोबाइल, लैपटॉप में हिंसा की साजिश से संबंधित नक्शे, रुपयों के लेन देन और पंचकूला तक पहुंचने के लिए अपनाई गई रणनीति सहित कई ऐसे राज छुपे होने की संभावना जताई जा रही है, जिनका खुलासा करना पुलिस के लिए बेहद जरूरी है। इन्हें गैजेट्स से कुछ मैसेज डेरा के नजदीकियों ने एक दूसरे को शेयर किये, जिससे दंगे को हवा मिली। लेकिन उपद्रवी पंचकूला तक कैसे और किसके इशारे पर पहुंचे, यह अभी भी एक बड़ा सवाल है।

4 of 8
हनीप्रीत की पेशी
तीन दिन की रिमांड के दौरान पुलिस ने हनीप्रीत से एक डायरी बरामद की। डायरी से संपत्ति के अलावा कई ऐसे राज भी मिले हैं, जिनके खुलने से डेरा सच्चा सौदा के नजदीकियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसके अलावा राम रहीम के अलावा डेरे के राज भी खुलेंगे। डायरी के अलावा पुलिस को इंटनेशनल कॉल्स के बारे में भी जानकारियां मिली हैं, जिससे हिंसा की साजिश और इसके नेटवर्क का खुलासा होगा।
विज्ञापन

5 of 8
Vipasana Insan and Honeypreet Insan
जब पुलिस हनीप्रीत को राम रहीम के पैतृक गांव गुरसर मोडिया लेकर गई तो वहां एक घर से उसने पुलिस को सक बैग बरामद कराया। इस बैग में दर्जनों प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां थी, जो हनीप्रीत के नाम है। इसके अलावा बड़ी संख्या में डेबिट और क्रेडिट कार्ड, हनीप्रीत की डिग्रियां व अन्य दस्तावेज मिले हैं। जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक इस प्रॉपर्टी का अभी सही आकलन तो नहीं लग पाया, लेकिन इतना तय है कि रजिस्ट्रियों के हिसाब से जमीन करोड़ों रुपये की है।
विज्ञापन

6 of 8
हनीप्रीत - फोटो : SELF
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हनीप्रीत से पिछले नौ दिनों के रिमांड के दौरान एक मोबाइल फोन और कुछ जरूरी कागजात बरामद हुए हैं। कागजात में पुलिस के हाथ गुरमीत राम रहीम की फेक मेडिकल रिपोर्ट लगी है। जिसके आधार पर 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद हनीप्रीत हेलीकाप्टर में बैठकर पंचकूला से रोहतक तक गई थी। साथ जाने का कारण बताया गया था कि राम रहीम मेडिकली अनफिट है और उसे अटेंडेंट की जरूरत है, इसी का फर्जी मेडिकल लगाया गया।

 
विज्ञापन

7 of 8
राम रहीम की 'लाडली' हनीप्रीत
शुक्रवार को जांच में शामिल होने आई विपासना ने हनीप्रीत का आईफोन एसआईटी को सौंप दिया। इस फोन में फिंगर सिक्योरिटी लॉक है। हालांकि एक बार फोन को हनीप्रीत से अन लॉक कराकर चेक किया गया तो उसमें से डाटा टेंपर मिला। वहीं आईफोन के आई क्लाउड का डाटा भी टेंपर था। जब हनीप्रीत से डाटा टेंपर के बारे में पूछा गया तो उसने किसी तरह की जानकारी होने से इंकार किया। हनीप्रीत ने कहा कि पता नहीं है कि डाटा कैसे टेंपर हुआ।

 
विज्ञापन

8 of 8
राम रहीम की 'लाडली' हनीप्रीत
सूत्रों के मुताबिक, 25 अगस्त को डेरा प्रमुख के साथ रोहतक जेल जाने के बाद हनीप्रीत डेरे में गई थी। इस दौरान ही विपासना के पास हनीप्रीत ने मोबाइल, लैपटॉप और डायरी सहित कुछ अहम दस्तावेज भी छोड़े थे। हनीप्रीत ने रिमांड के दौरान पुलिस को जितनी जानकारी दी, उन सभी सवालों के जवाब शुक्रवार को विपासना से भी पूछे गए। विपासना से पहले अलग जबकि बाद में हनीप्रीत के सामने बिठाकर पूछताछ हुई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें