फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपर्ट्स से जानिए, राम रहीम को कितने साल की हो सकती है सजा?

Mon, 28 Aug 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
संत गुरमीत राम रहीम
सोमवार को राम रहीम पर सजा का एलान होगा, उससे पहले एक्सपर्ट्स से जानिए कि, कितने साल की सजा होगी?
विज्ञापन

2 of 7
राम रहीम - फोटो : SELF
दुष्कर्म का दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में सीबीआई की विशेष अदालत आज सजा सुनाएगी। डेरा मुखी को 7 से 10 साल तक की कैद होगी या बाबा आजीवन कारावास की सजा भुगतेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
ram rahim
कानूनविदों का कहना है कि दिल्ली के निर्भया कांड के बाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया, उसमें दुष्कर्म को गंभीर अपराध माना गया है। वरिष्ठ वकील दीपक भारद्वाज का कहना है कि डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को जेल के अंदर लगी सीबीआई की विशेष अदालत में उसी तरीके से पेश किया जाएगा, जैसे पहले किया गया था। 

4 of 7
Highcourt on Ram rahim
अदालत के अंदर जज प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति देंगे। सजा की घोषणा से पहले डेरा मुखी की ओर से उनके वकील रहम की अपील कर सकते हैं। इसमें अदालत को बताया जा सकता है कि डेरा मुखी के करोड़ों अनुयायी हैं। वे समाज सेवा से जुड़े रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
बाबा गुरमीत राम रहीम केस अपडेट
स्कूल, अस्पताल से लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का काम करते हैं। वकील कह सकते हैं अदालत ने जब डेरा मुखी को दोषी मान ही लिया है तो उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए कम से कम सजा सुनाई जाए। इसके बाद सीबीआई के वकील अदालत में तर्क दे सकते हैं कि 25 अगस्त को जब अदालत ने डेरा मुखी को दोषी ठहराया, उसके बाद हिंसा भड़क उठी। 
विज्ञापन

6 of 7
बाबा गुरमीत राम रहीम केस अपडेट
जान-माल का कितना नुकसान हुआ, यह अदालत के सामने है। दूसरा, पीड़ित साध्वी ने पत्र लिखकर स्पष्ट किया हुआ है कि किस तरह अपराध को अंजाम दिया गया। एक तरफ समाज सेवा का ढोंग और दूसरी तरफ इस तरह का अपराध। ऐसे में दोषी को सख्त सजा दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राम रहीम - फोटो : self
डेरा मुखी का केस सामान्य मामला नहीं 
वरिष्ठ वकील दीपक भारद्वाज का कहना है कि डेरा मुखी का केस सामान्य नहीं है। विशेष मामलों की श्रेणी में आता है। केस के हिसाब से धाराएं लगाई जाती हैं। इस केस में आईपीसी की धारा 376 के साथ धारा 506 का पार्ट टू लगाया गया है। साथ ही 509 भी लगाई गई है। ऐसी स्थिति में आजीवन कारावास तक होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें