काफी समय से पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रही राखी सावंत चुपके से बुर्का पहनकर कोर्ट पहुंच गई, लेकिन उन्हें एक शर्त पर छोड़ा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
rakhi sawant
भगवान वाल्मीकि जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बालीवुड अभिनेत्री राखी सावंत वीरवार को लुधियाना की अदालत में चुपचाप पेश हो गई। हालांकि इस केस की तारीख सात जुलाई की तय है, लेकिन राखी एक दिन पहले ही अदालत पहुंच गई। वे बुर्का पहन कर आई और किसी को भी उनके आने की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
3 of 7
राखी सावंत
- फोटो : अमर उजाला
ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट विश्व गुप्ता की अदालत ने राखी सावंत को जमानत देने के लिए दो जमानतों में से एक जमानत लोकल होने की शर्त भी रखी, लेकिन राखी सावंत ने कोर्ट में लोकल जमानत का प्रबंध न होने का निवेदन किया। जज ने राखी सावंत को एक-एक लाख रुपये के जमानती बांड की दो श्योरिटी भरने के आदेश दिए।
4 of 7
rakhi sawant
जज ने एक जमानती बॉन्ड और उसका पर्सनल बॉन्ड लेकर छोड़ा। जज ने राखी को ट्रायल की तय तारीख 7 जुलाई को दूसरी लोकल जमानत का इंतजाम करके अदालत पहुंचने को भी कहा। ऐसा न करने पर उनकी बेल रद्द कर दी जाएगी। अब राखी सावंत आज दूसरी लोकल जमानत वे आज अदालत में लेकर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
5 of 7
राखी सावंत
शिकायतकर्ता ने क्रिमिनल शिकायत धारा 295 और 295 ए के तहत लोकल कोर्ट में दर्ज कराई थी। दोनों धाराएं गैर जमानती हैं। अदालत ने संज्ञान लेते हुए राखी को आईपीसी की धारा 298 में समन किया था। उसी समन के तहत राखी सावंत अदालत में पेश हुईं और उन्हें शर्तों पर छोड़ दिया गया, अब देखना ये है कि आगे क्या होगा।
विज्ञापन
6 of 7
राखी सावंत
गौरतलब है कि लुधियाना के वकील नरेंद्र आदिया ने भगवान वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी करने पर राखी सावंत के खिलाफ अदालत में केस कर रखा है। नरेंद्र का कहना है कि राखी की टिप्पणी से उनकी और वाल्मीकि समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। अदालत ने इस संबंध में राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी किए थे, लेकिन वे अदालत में पेश नहीं हो रही थीं।
7 जुलाई को पेश होने का सुनाया है हुकम
मुझे अपने एडवोकेट की तरफ से पता चला कि अदालत ने राखी सावंत को 7 जुलाई को पेश होने का हुकम सुनाया है। हम उसकी जमानत का विरोध करेंगे और अदालत से उसकी जमानत रद्द करने का आग्रह करेंगे।
- नरिंदर आदिया, एडवोकेट