प्यार में कोई किस कदर पागल हो सकता है, इसकी एक बानगी यहां देखने को मिली। इस शख्स ने प्रेमिका का घर उड़ाने के लिए बम भी बना लिया था, देखिए
विज्ञापन
2 of 7
bomb
मामला पंजाब के पटियाला का है, जहां रजतवीर सिंह (24) एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था। लड़की के परिवार वालों ने उसकी शिकायत पुलिस में की थी और उससे मारपीट भी की थी। इसी से नाराज रजतवीर लड़की का घर बम से उड़ाना चाहता था।
विज्ञापन
3 of 7
bomb
एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि हो सकता है कि हरप्रीत सिंह पुलिस से कुछ छिपा रहा हो, इसलिए अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। हरप्रीत सिंह के बयानों के तथ्यों की जांच की जाएगी। साथ ही उससे अभी और गहनता से इस सारे मामले में पूछताछ होगी।
4 of 7
bomb
उधर पुलिस ने रिमांड खत्म होने पर आरोपी हरप्रीत सिंह को दोबारा से सिविल जज सीनियर डिवीजन रमन कुमार की अदालत में पेश किया। पुलिस ने हरप्रीत के दो दिनों का और रिमांड मांगा, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। पुलिस के मुताबिक रजतवीर सिंह संगरूर की एक लड़की को एक तरफा प्रेम करता था, लेकिन उसके परिवार वालों को यह रिश्ता पसंद नहीं था।
विज्ञापन
5 of 7
bomb
पहले तो उन्होंने रजतवीर सिंह की शिकायत पुलिस में कर दी। उसके साथ लड़की के परिवार वालों ने मारपीट भी की। जिस कारण रजतवीर सिंह काफी गुस्से में था। वह लड़की के पूरे परिवार से बदला लेना चाहता था। एसपी (डी) के मुताबिक अब तक की पुलिस पूछताछ में रजतवीर सिंह के पिता हरप्रीत सिंह ने यही बयान दिया है।
विज्ञापन
6 of 7
bomb
हरप्रीत के मुताबिक रजतवीर सिंह बम से लड़की का घर उड़ाकर सभी सदस्यों को मारना चाहता था। इसलिए उसने बम बनाना सीखा और फिर घर पर ही लोकल बाजार से पटाखों की दुकानों से विस्फोेटक सामग्री लाकर इसे तैयार करने लगा।
एसपी (डी) ने कहा कि अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। क्योंकि हो सकता है कि हरप्रीत कुछ छिपा रहा हो। रजतवीर लड़की के परिवार से बदला लेने के साथ कोई और वारदात भी करना चाहता हो। इसलिए हरप्रीत का पुलिस रिमांड और लिया गया है। जिससे उससे इस मामले की और गहनता से पूछताछ हो सके। पुलिस के मुताबिक पिता और बेटे के बैंक खातों की भी जांच हो रही है, जिससे पता लगे कि उनके पास कहीं से फंडिंग हो रही थी या नहीं।