बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया, भीषण गर्मी से थोड़ी ही देर के लिए सही लेकिन लोगों को राहम मिल गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
rain
दिन से एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस से शहर का मौसम बदल गया है। रविवार को तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
rain
रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था।
4 of 5
rain
रात का तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले 48 घंटे में हरियाणा व पंजाब में 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिन भी मौसम भी सुहाना रहने वाला है। अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।