फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रभु' हुए मेहरबान, तो यहां पर चल पड़ी इलेक्ट्रिक ट्रेन

Wed, 05 Apr 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
रोहतक-जींद रेल ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
रेल मंत्री सुरेश प्रभु मेहरबान हुए तो जनता को ऐसी सौगात दी, जिसका इतजार काफी दिनों से किया जा रहा था। 'प्रभु' की कृपा से अब इस रेल ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन शुरु हो गई है।
विज्ञापन

2 of 6
रोहतक-जींद रेल ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
रेलमंत्री मंगलवार को रोहतक रेलवे स्टेशन पर रोहतक से जींद तक बिजली से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी । इस दौरान उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जींद-सोनीपत के बीच एक नई डीईएमयू को भी हरी झंडी दिखाई। 
विज्ञापन

3 of 6
रेलमंत्री सुरेश प्रभु
केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने घोषणा की है कि दिल्ली में रेल यातायात को कम करने के लिए गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त नया रेल टर्मिनल बनाया जाएगा। क्योंकि आनंद विहार और बिजवासन रेल टर्मिनल पर काफी दबाव बढ़ गया है। 

4 of 6
रोहतक-जींद रेल ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
लमंत्री ने एलान किया कि प्रदेश में सबसे पहले रोहतक रेलवे स्टेशन को सार्वजनिक निजी भागीदारी  यानी मॉडल से आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
रोहतक-जींद रेल ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
सुरेश प्रभु ने कहा कि देश में विद्युतीकृत रेललाइन पर 42 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है। इसे अगले पांच सालों में दोगुना किया जाएगा। रेलवे की ओर से सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने, पवन ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने और एलईडी लाइट जैसी योजनाओं के माध्यम से आगामी 10 वर्षों में लगभग 41 हजार करोड़ रुपये की बचत की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहतक-जींद रेल ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
हरियाली को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से रेलवे की ओर से पांच करोड़ पौधे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सोनीपत में पीपी माडल के तहत रेल कोच फैक्टरी लगाई जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें