फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद के रेलकर्मी की जींद में हत्या, विवाद मामूली सा था

Wed, 20 Jan 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
मामूली विवाद के चलते इलाहाबाद निवासी रेलकर्मी की जींद में हत्या कर दी गई। हत्यारोपी भी रेलकर्मी बताया जा रहा है। देखिए, पूरा मामला।
Trending Videos
विज्ञापन

इलाहाबाद के रेलकर्मी की जींद में हत्या, विवाद मामूली सा था

2 of 5
पुलिस के अनुसार इलाहाबाद के योगेश्वर प्रसाद (45) उत्तर रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत थे और पिछले कई वर्ष से लोको कालोनी में रेलवे क्वार्टर में परिवार सहित रहते थे। ड्यूटी से घर पहुंचे तो क्वार्टर की बाउंडरी पर लगे कांटेदार तारों को ठीक करने लगे। इसी बात पर पड़ोसी किशन लाल के बेटों से उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इलाहाबाद के रेलकर्मी की जींद में हत्या, विवाद मामूली सा था

3 of 5
बात बढ़ गई और योगेश्वर के पड़ोसी अजय, उसका भाई अक्षयराज उनकी मां मूर्ति देवी ने लाठी व डंडों से लोको पायलट को पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन योगेश्वर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने योगेश्वर प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के आने तक आरोपी फरार हो चुके थे। अजय उर्फ जोनी, अक्षयराज उर्फ टोनी व मूर्ति देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

इलाहाबाद के रेलकर्मी की जींद में हत्या, विवाद मामूली सा था

4 of 5
पुलिस के अनुसार लोको पायलट योगेश्वर प्रसाद की हत्या के एक आरोपी अक्षयराज को रेलवे में नौकरी ज्वाइन करनी थी। आरोपी अक्षयराज के पिता रेलवे में गार्ड के पद पर कार्यरत थे और कुछ दिन पहले उनकी अचानक मौत हो गई। उसके पिता की जगह पर रेलवे की योजना के मुताबिक अक्षयराज का रेलवे में चयन हुआ था और सोमवार को उसको ड्यूटी ज्वाइन करनी थी, लेकिन उससे पहले उसने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद के रेलकर्मी की जींद में हत्या, विवाद मामूली सा था

5 of 5
लोको पायलट योगेश्वर प्रसाद की पत्नी मालती अपने 3 बच्चों के साथ रेलवे जीएम एके पूठिया के दौरे के दौरान रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। महिला ने जीएम के सामने न्याय की गुहार लगाई। महिला अपने बच्चों के साथ लगभग 15 मिनट तक बिलखती रही। बाद में जीएम ने स्थानीय रेलवे प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से देखने के लिए निर्देश दिए। उसके बाद रेलवे पुलिस कर्मचारियों ने महिला को शांत करके उसे घर पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें