फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस की नई टीम, देखिए कौन-कौन से दिग्गज शामिल?

Sat, 28 Nov 2015 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 2016 पंजाब में होने वाले विधासभा के लिए कैप्टन अमरिंदर की अगुवाई में नई टीम बनाई है। देखिए कौन- कौन हैं इस टीम में।
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस की नई टीम, देखिए कौन-कौन से दिग्गज शामिल?

2 of 8
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अब सारा ध्यान पंजाब फतेह पर लगा दिया है। शुक्रवार को घोषित प्रदेश कांग्रेस की नई टीम में कैप्टन अमरिंदर सिंह को पूरी तरजीह दी गई है। प्रदेश कांग्रेस की कमान तो उन्हें सौंपी ही गई, बाकी पदाधिकारी भी उनकी पसंद के ही नियुक्त किए गए हैं। राहुल ने यह भुला दिया कि कैप्टन ने कभी उनकी मुखालफत की थी। उन्होंने यह भी दरकिनार कर दिया कि पूर्व प्रधान प्रताप सिंह बाजवा उनके करीबी हैं।
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस की नई टीम, देखिए कौन-कौन से दिग्गज शामिल?

3 of 8
कैप्टन के परिवार के खिलाफ स्विस बैंक में खातों का मुद्दे को भूल राहुल ने सिर्फ पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने पर ही ध्यान केंद्रित किया है। राहुल ने कैप्टन को पंजाब की कमान सौंपी ही, बाकी पदाधिकारी भी ऐसे नियुक्त किए जो कैप्टन का विरोध नहीं करेंगे, बल्कि उनके साथ मिल कर चलेंगे। बाजवा गुट के किसी भी व्यक्ति को नई टीम में शामिल नहीं किया गया है ताकि किसी भी स्तर पर गुटबाजी न रहे। राहुल ने प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी पर पूरी तरह विराम लगाने की कोशिश की है।

पंजाब कांग्रेस की नई टीम, देखिए कौन-कौन से दिग्गज शामिल?

4 of 8
नए सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लाल सिंह के साथ कैप्टन के अच्छे संबंध हैं तो कैंपेन कमेटी की चेयरपर्सन अंबिका सोनी भी कैप्टन के हक में हैं। एक हफ्ते पहले अंबिका और राजिंदर कौर भट्ठल ने पार्टी प्रधान सोनिया गांधी से मिल कर सुझाव दिया था कि कैप्टन को ही प्रधान बना देना चाहिए। कमेटी के वाइस चेयरमैन साधू सिंह धरमसोत का नाम सीएलपी लीडर के लिए कैप्टन ने बढ़ाया था। रवनीत बिट्टू भी कैप्टन के साथ ही चलेंगे। इस तरह राहुल ने कैप्टन को पूरी छूट के साथ चुनाव जीतने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस की नई टीम, देखिए कौन-कौन से दिग्गज शामिल?

5 of 8
राहुल गांधी ने कोर टीम में अपने तीन करीबियों को भी जगह दी है। अंबिका, गांधी परिवार की करीबी हैं। रवनीत बिट्टू टीम-राहुल का हिस्सा हैं और लाल सिंह को राहुल तरजीह देते रहे हैं। वहीं, चुनावी रणनीति के तहत नई टीम में सभी वर्गों के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। नई टीम में दो सिख, एक हिंदू महिला, एक एससी और एक बीसी नेता को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस की नई टीम, देखिए कौन-कौन से दिग्गज शामिल?

6 of 8
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने फिलहाल प्रताप बाजवा को पंजाब से दूर ही रखने का मन बनाया है ताकि एकजुट कांग्रेस चुनाव में जाए। बाजवा को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में महासचिव बना कर किसी राज्य का प्रभार दिया जा सकता है या फिर कांग्रेस वर्किंग कमेटी में मेंबर बना कर किसी प्रदेश का इंचार्ज नियुक्त किया जा सकता है। लेकिन यह तय है कि अगले विधानसभा चुनाव तक पंजाब में उनकी कोई भूमिका नहीं रहेगी।
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस की नई टीम, देखिए कौन-कौन से दिग्गज शामिल?

7 of 8
सुनील जाखड़ के एक बार फिर सीएलपी लीडर बनने के आसार हैं। पार्टी ने शुक्रवार को सीएलपी लीडर का ऐलान नहीं किया। संवैधानिक तौर पर भी कांग्रेस विधायक दल की बैठक में ही यह ऐलान होना चाहिए और पार्टी ने भी यही फैसला किया है। कैप्टन ग्रुप मान रहा है कि संगठन में दो सिख, दो एससी-बीसी के अलावा एक हिंदू नेता को लिया गया है। ऐसे में पार्टी जाखड़ को सीएलपी लीडर का पद फिर सौंप सकती है। हालांकि पहले अटकलें थीं कि यह पद एससी-बीसी वर्ग के नेता को दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस की नई टीम, देखिए कौन-कौन से दिग्गज शामिल?

8 of 8
प्रदेश कांग्रेस में कई साल के बाद सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर नियुक्ति की गई है। करीब 25-30 साल पहले सीनियर वाइस प्रेसिडेंट का पद था। उसके बाद किसी को भी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नहीं बनाया गया। अब लाल सिंह को यह पद दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें