फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, शेरनी ने शेर को कैसे बनाया 'जेंटल' शेर?

Sat, 07 Feb 2015 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
शेरनी ने शेर को जेंटल शेर बना दिया। चौंक गए न आप यह जानकर। क्या आप जानना चाहेंगे ऐसा कैसे हुआ तो देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

देखिए, शेरनी ने शेर को कैसे बनाया 'जेंटल' शेर?

2 of 8
शेरनी ने शेर को जेंटल शेर बनाया चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में, जब यहां पर ‘ए लायन हू कुड नॉट राइट ए लेटर’ के माध्यम से शिक्षा का अनमोल संदेश दिया जा रहा था।
विज्ञापन

देखिए, शेरनी ने शेर को कैसे बनाया 'जेंटल' शेर?

3 of 8
यह एक पपेट शो था, जिसे अफगानिस्तान के परवाज थिएटर ग्रुप द्वारा पेश किया गया था। इस पपेट शो का उद्देश्य दर्शकों को ‌‌शिक्षा का महत्व दर्शाना था।

देखिए, शेरनी ने शेर को कैसे बनाया 'जेंटल' शेर?

4 of 8
पपेट शो की कहानी इस तरह थी। एक शेर की कहानी पर आधारित इस पपेट शो में जंगल के राजा को एक खूबसूरत शेरनी से प्यार हो जाता है। शेर शेरनी को एक प्रेम पत्र लिखना चाहता है, लेकिन उसकी अनपढ़ता आड़े आ जाती है।
विज्ञापन

देखिए, शेरनी ने शेर को कैसे बनाया 'जेंटल' शेर?

5 of 8
सबसे पहले वह बंदर से कहता है कि शेरनी के लिए एक लेटर लिख दे। बंदर लिखता है हम काले हैं तो क्या हुआ दिल वाले हैं... हम तेरे-तेरे-तेरे चाहने वाले हैं।
विज्ञापन

देखिए, शेरनी ने शेर को कैसे बनाया 'जेंटल' शेर?

6 of 8
शेर गुस्साता है, वह उसके बाद एक भैंस को पकड़ता है और उससे कहता है कि लेटर लिखे...। भैंस भी उसका पत्र नहीं लिख पाती। वह जिराफ को लेटर लिखने के लिए कहता है, लेकिन वह भी अपने अनुसार ही पत्र लिख डालता है।
विज्ञापन

देखिए, शेरनी ने शेर को कैसे बनाया 'जेंटल' शेर?

7 of 8
शेरनी जब ऐसा देखती है तो शेर पर गुस्साती है, कहती है कि तुम खुद क्यों पत्र नहीं लिखते। शेर कहता है कि वह मजबूर है, क्योंकि पढ़ा लिखा नहीं है।
विज्ञापन

देखिए, शेरनी ने शेर को कैसे बनाया 'जेंटल' शेर?

8 of 8
शेरनी उससे कहती है कोई बात नहीं, वह उसे पढ़ाएगी। इस नाटक में अंग्रेजी, हिंदी और अफगानी भाषा का प्रयोग किया गया है। इस पपेट शो के कलाकार इदरीश, नसीर, गुलाब, अब्दुल, परवेज, फरहाद और इदरीश थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें