फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला पंजाबी स्टार, जिसने बॉलीवुड की इन दो हसीनाओं के साथ किया पर्दे पर रोमांस

Sun, 26 Mar 2017 09:16 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 8
करीना कपूर और अनुष्का शर्मा
आइए हम आपको मिलाते हैं ऐसे पहले पंजाबी सुपरस्टार से, जिसने बॉलीवुड की दो हसीन बालाओं के साथ पर्दे पर रोमांस किया और खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

2 of 8
दिलजीत दो सांझ की शानदार प्रस्तुति - फोटो : amar ujala
ये हैं पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ, जो हिन्दी फिल्मों में अपनी एक खास पहचान कायम कर चुके हैं। वहीं अब इनकी एक और मूवी ‘फिल्लौरी’ धमाल मचा रही है। दिलचस्‍प बात तो यह है कि फिल्‍म सरदार जी में दिलजीत ने भूत प्रेत पकड़ने वाले व्‍यक्‍ति का किरदार अदा किया था जबकि फिल्‍म फिलौरी में दिलजीत जिस लड़की से प्रेम करते हैं, वो प्रेत आत्‍मा बन जाएगी।
विज्ञापन

3 of 8
अनुष्का शर्मा की मूवी फिल्लौरी
शुक्रवार को रिलीज हुई इस मूवी में वे बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली हिन्दी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में नंबर वन हीरोइन करीना कपूर के साथ काम किया था। हालांकि दिलजीत की यह पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत हिट रही, लेकिन दिलजीत ने दर्शकों के साथ साथ अपने आलोचकों का दिल भी जीत लिया था। सभी ने उनके हुनर की जमकर तारीफ की।

4 of 8
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ
दिलजीत सिंह दोसांझ पंजाबी संगीत और फिल्‍म जगत की जानी मानी हस्‍ती हैं। दिलजीतका जन्म 6 जनवरी 1984 को जालंधर के एक गांव दोसांझ कलां में हुआ। दिलजीत को शुरूआत में दलजीत के नाम से पुकारा जाता था।  दिलजीत ने दसवीं कक्षा से आगे पढ़ाई नहीं की। दिलजीत के पिता पंजाब रोडवेज में बस कर्मचारी हैं। वे अभिनेता धमेंद्र के बहुत बड़े फैन हैं और उनकी अब तक की हर मूवी उन्होंने देखी है।
विज्ञापन

5 of 8
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ
दिलजीत ने गुरुद्वारा में म्यूजिक सीखना शुरू किया था। डेढ़ दो साल तक तबला बजाया। दिलजीत गुरूद्वारा साहिबों एवं अन्‍य धार्मिक कार्यक्रमों में कीर्तन गायन करते थे। दलजीत को दिलजीत बनाने के पीछे फाइनटोन म्‍यूजिक कंपनी के मालिक राजेंद्र सिंह का हाथ है, जिन्‍होंने दिलजीत को पंजाबी संगीत जगत में 2003 में प्रवेश करवाया। दिलजीत ने अपने नाम के पीछे दोसांझ शब्‍द बहुत बाद में लगाया, जो उनके गांव का नाम है।

 
विज्ञापन

6 of 8
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ
दिलजीत ने आठवीं कक्षा से पगड़ी बांधना शुरू किया था। दलजीत बताते हैं कि उस समय स्‍कूल में उन छात्रों के लिए पगड़ी बांधना जरूरी था, जिसने नाम के पीछे सिंह लगता था। अब दिलजीत अपनी हर फिल्म में पगड़ी में में ही नजर आते हैं। वे खुद कहते हैं कि मुझे पग की ही वजह से फिल्में मिली हैं और इसके बिना मैं कोई मूवी नहीं करुंगा। इस वजह से मैंने कई मूवी रिजेक्ट भी की हैं।
विज्ञापन

7 of 8
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ
दिलजीत ने पंजाबी फिल्‍म जगत में 2011 में कदम रखा। दिलजीत की पहली फिल्‍म द लॉयन ऑफ पंजाब फिल्‍मकार गुड्डू धनोआ के साथ थी, जो गुड्डू धनोआ ने दिलजीत को उसका एक म्‍यूजिक वीडियो देखने के बाद ऑफर की थी। हालांकि, दिलजीत की पहली फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। दिलजीत दोसांझ अब तक 11 पंजाबी फिल्‍में कर चुके हैं, जिनमें से ज्‍यादातर सुपरहिट रही हैं।
विज्ञापन

8 of 8
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ
पंजाबी फिल्म 'जट एंड जूलिएट' के भाग 1 और 2 , 'पंजाब 1984', 'जिने मेरा दिल लुटेया', 'डिस्को सिंह' उनकी सुपरहिट फिल्मों में से हैं। उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम​ दिए। उनकी 'बैक टू बेसिक' एल्बम काफी संगीत के दीवानों में काफी लोकप्रिय है। दिलजीत ने रितेश देशमुख और जेनेलिया की फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' में पीपा पीपा गीत गाया। 'मेरे डैड की मारूती' और 'यमला पगला दिवाना 2 इन हिंदी फिल्मों में भी गीत गाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें