फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sardool Sikander Death: कागज के टुकड़े से शुरू हुई थी सरदूल-नूरी की प्रेम कहानी, गायक ने खुद साझा किया था दिलचस्प किस्सा

Wed, 24 Feb 2021 05:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर। - फोटो : फाइल फोटो
पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर की शादी प्रसिद्ध पंजाबी गायिका अमर नूरी से हुई थी। दोनों की शादी की कहानी भी काफी दिलचस्प है। एक साक्षात्कार में सरदूल सिकंदर और अमर नूरी ने इस वाकये को साझा किया था। साक्षात्कार में सरदूल ने बताया था कि मेरे पिता सागर मस्ताना और नूरी के पिता रोशन सागर दोस्त थे। लेकिन नूरी और मेरी मुलाकात एक शो में हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी अमर नूरी के साथ पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर। - फोटो : फाइल फोटो
उस समय तक हम दोनों एक-दूसरे के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। मंच पर हमने सदीक और मानक साहिब के गाने गाए थे। पहली बार दोनों की जुगलबंदी इतनी बढ़िया थी कि लोगों को लगा यह वर्षों पुरानी जोड़ी है। साक्षात्कार में सरदूल ने बताया था कि लड़कियां कभी अपने दिल की बात का इजहार नहीं करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पत्नी अमर नूरी के साथ पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर। - फोटो : फाइल फोटो
अपने पिछले दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वह फतेहगढ़ साहिब स्थित अपने गांव में थे। वहां पर अमर नूरी भी आईं थीं। दोनों एक गाने की रिकॉर्डिंग से पहले रियाज कर रहे थे। इसी बीच सब रियाज वाले कमरे से उठकर अपने काम में लग गए। वह और नूरी वहां पर अकेले बचे। इस दौरान सरदूल ने कागज पर 'आई लव यू' लिखकर नूरी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखा। इसके जवाब में नूरी ने एक आयत लिखी।

4 of 5
पत्नी अमर नूरी के साथ पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर। - फोटो : फाइल फोटो
सरदूल ने दोबारा कागज पर लिखा कि 'डू यू लव मी'। नूरी ने भी लिखित में जवाब लिखा कबूल है। उन्होंने बताया कि 1986 में दोनों की दोस्ती हुई थी। जबकि शादी के बंधन में 1993 में बंधे थे। हालांकि उन्होंने बताया कि इस दौरान थोड़ी मुश्किल तो आई। लेकिन दोनों परिवारों ने अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्नी अमर नूरी के साथ पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर। - फोटो : फाइल फोटो
सरदूल और अमर नूरी की शादी पंजाब फिल्म जगत की चुनिंदा हाई प्रोफाइल शादियों में एक थी। इनकी शादी में पंजाब के सभी दिग्गज गायक बराती बने थे। बरात में हंसराज हंस, लाभ झंझुआ व दविंदर जी खन्ना भी शामिल हुए थे। सरदूल ने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि शादी से कुछ दिन पहले उन्होंने एस्टीम कार ली थी। सबने शादी में खूब जश्न मनाया था। सबने खूब मस्ती की थी। विदाई के समय कोई इस हालत में नहीं था कि गाड़ी चला पाए। इसके बाद सरदूल ने गाड़ी ड्राइव की और दुल्हन नूरी को घर लाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें