फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डीजे वाले बाबू' बने पापा, स्टार पंजाबी रैपर बनने की कहानी

Mon, 16 Jan 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह
'डीजे वाले बाबू' फेम सिंगर और पंजाबी रैपर बादशाह पापा बन गए हैं। जानिए उनकी निजी जिंदगी से जुड़े ऐसे कई ऐसे, जिन्हें जानकर हैरानी होगी।
विज्ञापन

2 of 7
पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह
पंजाब के जालंधर में बादशाह की पत्नी जैसमीन ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची की एक फोटो बादशाह के दोस्त रैपर रफ्तार ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। वहीं, इस मौके पर हुए एक कार्यक्रम के दौरान रफ्तार ने बादशाह में बारे में काफी बात की।
विज्ञापन

3 of 7
पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह
बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। वे भारतीय पंजाबी रैपर हैं। उनका जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता हरियाणवी और मां पंजाबी हैं। बादशाह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बाल भारती पब्लिक स्कूल दिल्ली से की है।

4 of 7
पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह
बादशाह ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। बादशाह को बचपन से ही गाने गाना तो पसंद था, लेकिन वे कभी भी एक पंजाबी रैपर बनने की ख्वाइश नहीं रखते थे, उनका मन सिविल सर्विस में जाने का था। आज वे सफल हिपहॉप सिंगर हैं।
विज्ञापन

5 of 7
पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह
शुरू में बादशाह के पिता को भी यह पसंद नहीं था कि उनका बेटा रैपर बने। यही नहीं, भले ही आज उनके लाखों प्रशंसक हैं, लेकिन उनकी जिंदगी की सबसे करीबी शख्स उनकी पत्नी जैसमीन को भी बादशाह की गायकी पसंद नहीं थी।
विज्ञापन

6 of 7
पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह
बादशाह ने अपने संगीत कैरियर की शुरुआत साल 2006 से की थी। उन्होंने अपने कैरियर में पंजाबी फिल्मी जगत के कई मशहूर गायकों के साथ जुगलबंदी की है। फिल्म खूबसूरत के गाने ‘पार्टी तो अभी शुरू हुई है’ और फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के गाने से उन्हें पहचान मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह
बादशाह ने यो यो हनी सिंह, गिप्पी ग्रेवाल और दिलजीत दोसांझ के साथ कई गाने गाए हैं। उनका गाना डीजे वाले बाबू लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हुआ था। हनी सिंह के साथ संगीत जीवन की शुरू हुई गाड़ी सफलता की ओर तेज रफ्तार से दौड़ रही है। वे उन गायकों में से हैं जिन्हें रातोंरात ख्याति मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें