फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटे की टक्कर को कैंपस तैयार, देखें तस्वीरें

Fri, 05 Sep 2014 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में शुक्रवार को छात्र काउंसिल चुनाव में चारों प्रमुख सीटों के लिए कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है। असली मुकाबला अब पिछले साल प्रेसिडेंट और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद जीतने वाली एनएसयूआई, पुसू-एचएसए और सोई-इनसो गठबंधन के बीच होगा। हालांकि मुकाबला रोचक हो सकता है।
विज्ञापन

कांटे की टक्कर को कैंपस तैयार, देखें तस्वीरें

2 of 8
असली मुकाबला अब पिछले साल प्रेसिडेंट और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद जीतने वाली एनएसयूआई, पुसू-एचएसए और सोई-इनसो गठबंधन के बीच होगा। प्रधान पद पर एक मात्र महिला उम्मीदवार अमनदीप कौर को स्टूडेंट्स फॉर सोसाइटी(SFS) ने उतारा है। एबीवीपी भी वोटों में सेंध लगाकर मुकाबला ओर भी रोचक बना सकती है।
विज्ञापन

कांटे की टक्कर को कैंपस तैयार, देखें तस्वीरें

3 of 8
पीयू कैंपस में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीयू कैंपस में पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन(पुसू) की जबर्दस्त रैली रही। पिछले तीन दिनों से एनएसयूआई, सोई-इनसो और एबीवीपी के मुकाबले पुसू की रैली में रिकार्ड समर्थक जुटे। पुलिस और पीयू सिक्योरिटी को भीड़ काबू करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

कांटे की टक्कर को कैंपस तैयार, देखें तस्वीरें

4 of 8
अधिकारिक तौर पर पीयू कैंपस में शाम 4 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो गया, लेकिन देर रात तक पीयू कैंपस में सभी छात्र संगठनों ने एक एक वोट के लिए पूरा जोर लगा दिया। वीरवार दोपहर 1 से 2 बजे तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) ने यूआईईटी में जाकर चुनाव प्रचार किया। 
विज्ञापन

कांटे की टक्कर को कैंपस तैयार, देखें तस्वीरें

5 of 8
वीरवार दोपहर करीब 12.30 बजे पीयू के फिजिक्स विभाग की कैंटीन में किसी बात को लेकर दो छात्र संगठनों के समर्थक भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस में लिखित में शिकायत भी देनी पड़ी। छात्रा और एक छात्र को हाथ पर कुछ चोट भी आई, लेकिन बाद में मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया गया।
विज्ञापन

कांटे की टक्कर को कैंपस तैयार, देखें तस्वीरें

6 of 8
शुक्रवार को होने वाले पीयू छात्र काउंसिल चुनाव से एक दिन पहले शांति बनाए रखने के लिए पीयू कैंप में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। डीएसपी सेंट्रल आशीष कपूर की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस कर्मचारी, जिप्सी और मोटर साइकिल पर सवार जवानों ने पूरे कैंपस का चक्कर लगाया।
विज्ञापन

कांटे की टक्कर को कैंपस तैयार, देखें तस्वीरें

7 of 8
कैंपस में वीरवार को पुलिस का कड़ा पहरा रहा। दिन भर विभिन्न छात्र संगठनों के समर्थन कर रहे 10 से अधिक आउट साइडर को पुलिस ने पकड़ा और फिर जांच के बाद सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

कांटे की टक्कर को कैंपस तैयार, देखें तस्वीरें

8 of 8
छात्र संगठनों ने मतदान से पहली रात सभी हॉस्टल में अपने समर्थकों को अपने वोट पर नजर रखने के लिए हिदायतें दी गई थी। सूत्रों के अनुसार दो बड़े छात्र संगठनों ने वीरवार रात वोटर को 1500 से 2000 रुपये भी ऑफर किए। हॉस्टल में देर रात तक शराब की बोतलें बांटी गई। पुलिस ने हॉस्टल में देर रात रेड भी मारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें