किन्नरों की दुनिया अलग तरह की होती है, जिसके बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है। आइए हम आपके बताते हैं, उनकी दर्दभरी जिंदगी के कुछ कड़वे सच।
विज्ञापन
2 of 9
किन्नरों के साथ DJ पर जमकर थिरके हजारों स्टूडेंट्स
मौका था पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आयोजित किए दो दिवसीय गर्वोत्सव-2017 का। पिछले आठ साल से आईजीबीटी के हकों के लिए लड़ रहे दिल्ली के वकील आदित्य बंदोपाध्याय ने किन्नरों पर चर्चा की। इनके साथ ही पीयू में पढ़ाई कर रहे एक किन्नर स्टूडेंट धनंजय ने भी अपने विचार रखे। खास बात यह रही कि इस दौरान कई चौंकाने वाली बातें खुलकर सामने आई।
विज्ञापन
3 of 9
किन्नरों के साथ DJ पर जमकर थिरके हजारों स्टूडेंट्स
धनंजय पीयू में ह्यूमन राइट्स में एमए कर रहीं हैं। चर्चा के दौरान ने कहा कि यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी और एडमिशन मिल गया। वे बताते हैं कि हमें घरों से भगा दिया जाता है। हम कहीं से भी गुजरे लोग हमें ऐसे देखते हैं जैसे हमने कोई गुनाह कर दिया हो। हमें किराए पर रहने के लिए घर नहीं मिलते। मजबूरन में डेरों या सराओं में रहना पड़ता है।
4 of 9
किन्नरों के साथ DJ पर जमकर थिरके हजारों स्टूडेंट्स
धनंजय ने बताया कि भारत में बीस लाख से ज्यादा किन्नर है और निरंतर इनकी संख्या घट रही है। फिर भी हिजड़े को संतान मिल ही जाती है। वे उनका लालन-पालन बड़े अच्छे ढंग से करते हैं। जहां तक एक से बच्चे को बिरादरी में सम्मिलित करने की बात है तो बनी प्रथा के अनुसार बालिग होने पर ही रीति संस्कार द्वारा किसी को बिरादरी में शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 9
किन्नरों के साथ DJ पर जमकर थिरके हजारों स्टूडेंट्स
रीति संस्कार से एक दिन पूर्व नाच गाना होता है तथा सभी का खाना एक ही चुल्हे पर बनता है। अगले दिन जिसे किन्नदर बनना होता है, उसे नहला-धुलाकर अगरबत्ती और इत्र की सुगंध के साथ तिलक किया जाता है। शुद्धिकरण उपरांत उसे सम्मानपूर्वक ऊंचे मंच पर बिठाकर उसकी जननेन्द्रिय काट दी जाती है और उसे हमेशा के लिए साड़ी, गहने व चूड़ियां पहनाकर नया नाम देकर बिरादरी में शामिल कर लिया जाता है।
विज्ञापन
6 of 9
किन्नरों के साथ DJ पर जमकर थिरके हजारों स्टूडेंट्स
धनंजय बताते हैं कि तमिलनाडु में किन्नरों के विकास के लिए सरकार द्वारा एक बोर्ड का भी गठन किया गया है। किन्नरों को लेकर कई प्रकार की रस्में निभाई जाती हैं जो आज भी हमारे समाज में मौजूद हैं। जैसे किन्नरों की शव यात्रा रात को निकाली जाती है। शव यात्रा को उठाने से पूर्व जूतों-चप्पलों से पीटा जाता है। किन्न के मरने के बाद पूरा समुदाय एक सप्ताह तक भूखा रहता है।
विज्ञापन
7 of 9
किन्नरों के साथ DJ पर जमकर थिरके हजारों स्टूडेंट्स
वकील आदित्य ने बताया कि ट्रांसजेंडर्स में तीन तरह के होते हैं। पहले ट्रांसजेंडर, जिनका फिजिकल बदलाव से कोई लेना देना नहीं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह पैदाइशी लड़के हैं या लड़की, पर वे अपोजिट सेक्स की तरह जीना चाहते हैं। दूसरे हैं ट्रांससेक्सुअल, जिन्होंने अपना लिंग बदलवाया हो। तीसरे हैं ट्रांसवेस्टाइट, जो अपोजिट सेक्स के कपड़े पहनकर उनकी तरह फील लेना चाहते हैं।
8 of 9
किन्नरों के साथ DJ पर जमकर थिरके हजारों स्टूडेंट्स
आदित्य ने बताया कि हमारे पुरुष प्रधान समाज में जब भी कुछ ऐसा सामने आता है तो इज्जत और शर्म सबसे पहले आढ़ आ जाती है। हमारे यहां शर्म से डील करने का तरीका काफी हिंसक हो जाता है। अगर कोई ट्रांसजेंडर अपने घर पर अपनी भावनाओं को साझा करता है तो सबसे पहले परिवार उसे गलत कहता है। फिर वह घर से भाग दिया जाता है तो समाज भी उससे अच्छा व्यवहार नहीं करता। उसे किन्नर घराने में शरण लेनी पड़ती है।
किन्नरों के साथ DJ पर जमकर थिरके हजारों स्टूडेंट्स
आदित्य ने कहा कि अप्रैल 2014 में नाल्सा वर्सेस यूनियन ऑफ इंडिया की जजमेंट आई थी, जिसमें कहा गया था कि ट्रांसजेंडर्स के लिए हर राज्य में यूनिवर्सिटी और सरकारी नौकरियों में रिजर्वेशन और वेलफेयर बोर्ड होना चाहिए। पर दुख की बात यह है कि रिजर्वेशन काम कहां आ रही है। ज्यादातर ट्रांसजेंडर्स प्रताड़ना के कारण चौथी या पांचवीं के बाद स्कूल जाना छोड़ देते हैं।