घर में घुसकर वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या कर दी गई। आखिर क्यों और किसने किया, अब तक की पुलिस जांच में सामने आई 16 अहम बातें देखिए।
विज्ञापन
2 of 17
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पुलिस को वारदात में किसी भेदी का हाथ होने का शक
पुलिस के मुताबिक अभी तक जांच में सामने आ रहा है कि वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या के पीछे किसी भेदी का हाथ है। केजे सिंह का घर फेज-3बी2 की मार्केट के ठीक पीछे जैम स्कूल के पास कोने वाला था, लेकिन अनजान लोगों के लिए केजे सिंह दरवाजा नहीं खोलते थे। घर का एक पर्दा मुड़ा हुआ था तो उन्होंने पहले देखा होगा कि कौन है, फिर दरवाजा खोला। ऐसे में हत्यारा कोई जानकार ही है।
विज्ञापन
3 of 17
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
फोर्ड आइकॉन कार और एलईडी साथ ले गए हत्यारे
पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह(69) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वहीं उनकी मां गुरचरण कौर (92) को गला घोंट कर मारा गया। दोनों के शव मोहाली फेज-3बी2 स्थित मकान नंबर 1796 में अलग अलग कमरों में मिले। केजे सिंह के पेट व गले पर चाकुओं से हमला किया गया। हत्यारे केजे सिंह की 20 साल पुरानी हरे रंग की फोर्ड आइकॉन कार और एलईडी भी ले गए हैं। केजे सिंह चंडीगढ़ में ‘इंडियन एक्सप्रेस’, ‘दा ट्रिब्यून’ और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में काम कर चुके थे।
4 of 17
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
सरकार ने जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी
उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि पुलिस की टीमें लूट समेत विभिन्न एंगलों पर काम कर रही हैं। अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। वैसे पुलिस को शक है कि किसी अज्ञात मकसद के लिए उनका कत्ल किया गया है।
विज्ञापन
5 of 17
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
बहन यशपाल कौर खाना लेकर आई तो हुआ खुलासा
जानकारी के मुताबिक केजे सिंह अविवाहित थे और मां के साथ रहते थे। शहर में रहने वाले रिश्तेदार ही उन्हें दोपहर का खाना देने आते थे। शनिवार को सेक्टर-71 में रहने वाली बहन यशपाल कौर व भांजा अजय पाल खाना लेकर आए। करीब एक बजे जब वह पहुंचे तो केजे सिंह की कार वहां नहीं थी। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजे पर उन्हें खून दिखा तो होश उड़ गए। अंदर गए तो एक कमरे में गुरचरन कौर का शव था। जबकि अंदर वाले कमरे में केजे सिंह की खून से सनी लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
6 of 17
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
केजे सिंह के पहले पेट पर फिर गले में मारा चाकू
पुलिस के मुताबिक, घर के अंदर लगा एक पर्दा भी मुड़ा हुआ था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि केजे सिंह ने पहले व्यक्ति को देखा होगा। इसके बाद उन्होंने दरवाजा खोला होगा। जैसे ही दरवाजा खुला होगा आरोपी ने पेट में चाकू मार दिया। बचने की कोशिश में उनके पैर की एक चप्पल निकल गई। अपने कमरे की तरफ भागे होंगे, जहां उनकी हमलावरों से धक्का मुक्की हुई होगी। कमरे में जगह-जगह पड़े खून के निशान इसकी गवाही दे रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 17
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
बचने की कोशिश की, हाथों पर चाकू के निशान मिले
केजे सिंह के हाथों पर भी चाकू के निशान मिले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जब केजे सिंह बचाव करते हुए चीखे होंगे तो उनकी मां दूसरे कमरे से पहुंचीं और आरोपियों को देख लिया। अपना भेद खुलने के डर से ही उन्होंने केजे सिंह के बाद उनकी मां की भी हत्या कर दी।
8 of 17
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
लूट के मकसद से की हत्या तो गले में चेन क्यों छोड़ी
केजे सिंह ने सोने की लॉकेट वाली चेन पहन रखी थी। हमला करने वालों ने उनके गले से वह चेन नहीं उतारी थी। इसके अलावा घर में काफी अन्य मंहगा सामान भी था। इसे भी आरोपियों ने हाथ नहीं लगाया। ऐसे में लूट आरोपियों का इरादा नहीं था।
9 of 17
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
...तो शुक्रवार देर रात हुई हत्या
परिजनों ने बताया कि उन्हें लगता है कि हत्या शुक्रवार रात में की गई है। घर में आने वाले अखबार बरामदे में पड़े थे, उन्हें सुबह उठाया नहीं गया था। जबकि वे सुबह अखबार के साथ ही मॉर्निंग टी लेते थे। वहीं जांच में पता चला कि केजे सिंह के शरीर से काफी खून निकल गया था। चेहरा पूरी तरह से सफेद हो गया था। यानी हत्या को काफी समय हो गया था। घर के फर्श पर फैला खून भी यही संकेत दे रहा है।
10 of 17
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
आरोपियों ने बाथरूम में जाकर में धोए हाथ
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने केजे व उनकी मां की हत्या के करने के बाद उनके बाथरूम में जाकर लिक्वेड डिटोल से हाथ तक धोए थे। इस संबंधी भी पुलिस ने कई तथ्य अपने कब्जे में लिए हैं। साथ ही मौके की वीडियोग्राफी की गई है।
11 of 17
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे से की थी आखिरी कॉल
परिवारों वालों के मुताबिक केजे सिंह की आखिरी बात अपने सेक्टर-41 में रहने वाले भाई से शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे के करीब हुई थी। इसके बाद से उनका किसी से कोई संपर्क नहीं था।
12 of 17
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
कोरियर वाला सामान ही फेंक चला गया था
वहीं, केजे सिंह ने अपनी माता के लिए पैरों में रखने संबंधी एक मैट मंगवाया था, जिसे एक नामी कंपनी का कोरियर वाला लाया था। कोरियर वाला उसे बरामदे में छोड़ गया था। पुलिस द्वारा उससे भी पूछताछ की गई है।
13 of 17
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
नौकरानी बोली घंटी बजाई, लेकिन नहीं खोला गेट
काफी दिनों से घर में काम करने वाली नौकरानी रेखा ने बताया कि वह सुबह पौने नौ बजे के करीब केजे सिंह के घर गई थी। लेकिन गेट बंद था। उसने घंटी बजाई, कोई अंदर से नहीं आया। ऐसे में वहां से वापस चली गई। उसने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से घर में काम कर रही है। वहीं, घर के पास स्थित एक निजी स्कूल में रहती है।
14 of 17
मोहाली मर्डर
- फोटो : SELF
हत्या के बाद अंबाला की तरफ निकले थे आरोपी
केजे सिंह के पड़ोसियों के मुताबिक वह ज्यादातर घर में ही रहना पसंद करते थे। वहीं, केजे सिंह की हत्या के बाद पुलिस ने दो घरों से सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली हैं। साथ ही पुलिस को सुराग हाथ लगा है कि हत्या के बाद आरोपी कार में अंबाला साइड की तरफ गए हैं। इसके चलते पुलिस दप्पड़ टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि कांट्रेक्ट किलिंग समेत विभिन्न एंगलों पर काम कर रहे हैं।
15 of 17
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
शाम को एक महिला आई थी केजे सिंह के घर
एक पड़ोसी ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार शाम को केजे सिंह को घर के बाहर देखा था। जब उनके घर में एक बुजुर्ग महिला आई थी। तो उन्होंने उसकी कार को रिवर्स करने के लिए कहा था। उन्होंने कार रिवर्स कर दी। जिसके बाद महिला चली गई थी। उन्होंने बताया कि करीब साढे़ छह बजे वह घर के अंदर चले जाते थे। केजे सिंह के साथ काम कर चुके एक सहयोग ने बताया कि उन्होंने कभी उन्हें लड़ते नहीं देखा। न ही वह जल्दी गुस्सा होते थे। वह हमेशा अपने दोस्तों की सहायता करते थे।
16 of 17
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
कहीं कॉन्ट्रैक्ट किलिंग से तो नहीं जुड़े हत्या के तार
सीनियर पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हुई हत्या को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है। हालांकि पुलिस को यह संदेह भी है कि यह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग भी हो सकती है। क्योंकि जिस तरीके से वारदात हुई, वह इस बात की तरफ संकेत दे रही है। वहीं, पुलिस भी मानकर चल रही है कि हत्या में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। वहीं, घर के दरवाजे का पर्दा भी फोल्ड मिला है। जिससे लगता है कि उन्होंने उक्त व्यक्ति को पहले अंदर से देखा था।
चौदह निशान व फोन का कॉल रिकॉर्डर खोलेगा राज
केजे सिंह की हत्या से जल्दी ही पर्दा उठने की उम्मीद है। पुलिस को केजे सिंह के फोन पर लगा कॉल रिकॉर्डर मिला है। जिसे पुलिस ने जांच के लिए फारेंसिक लैब भेज दिया है। इसके अलावा मोबाइल भी जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, पुलिस को चौदह जगह खून के निशान मिले हैं। जिसके पुलिस की विभिन्न टीमों ने सैंपल लिए हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही केस की परतें खुल जाएंगी।