फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां के मर्डर की वजह आई सामने, हत्यारा गिरफ्तार

Sat, 28 Oct 2017 09:47 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 10
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
सीनियर पत्रकार केजे सिंह 62 और उनकी माता गुरचरण कौर के मर्डर की असली वजह सामने आई है। वहीं पुलिस ने 33 दिन बाद केस सुलझाने का दावा किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या
मामले में पुलिस ने बुलंदशहर निवासी गौरव कुमार (27) को काबू किया है। मौजूदा समय में वह चंडीगढ़ के कजहेड़ी में किराए के घर पर रह रहा था। थप्पड़ का बदला लेने के लिए उसने ये हत्याएं की थीं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने केजे सिंह की फोर्ड आईकॉन कार, माता को मोबाइल फोन, पर्स, घड़ी, एटीएम कार्ड व एलसीडी समेत सेटअप बॉक्स बरामद किया है। यह दावा सेक्टर 76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी ने किया।
विज्ञापन

3 of 10
KJ Singh Murder
एसएसपी ने बताया कि वीरवार को आरोपी केजे सिंह की फोर्ड आईकॉन लेकर वाईपीएस चौक की तरफ से मोहाली में दाखिल हुआ। पीसीआर को पहले ही फोर्ड ऑइकान पर नजर रखने के लिए कहा गया था। पीसीआर के अतिरिक्त इंचार्ज अजय पाठक भी उसी रोड पर गश्त कर रहे थे। जैसे ही पुलिस की उस पर नजर पड़ी, पुलिस ने उसका पीछा शुरू कर दिया। जब आरोपी एयरपोर्ट रोड पर पहुंचा तो पुलिस की गाड़ियों ने उसे घेर लिया।

4 of 10
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पकड़ते ही उससे कार के संबंध में सवाल जवाब किए गए, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो अंदर से केजे सिंह की गाड़ी की सर्विस बुक बरामद हुई। आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने घटना को अंजाम देने की बात कबूल ली। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कजहेड़ी में उसके घर से हत्या में प्रयोग चाकू से लेकर अन्य सारा सामान बरामद कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 10
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि केजे की हत्या वाले दिन वह फेज-3बी2 स्थित केजे के घर के बाहर पार्क में बैठा हुआ था और उनके घर की तरफ देख रहा था। इस दौरान वहां पर केजे सिंह आ गए थे और उसके इस तरह बैठने पर बहस करने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिए थे। इसके बाद उसे यह बात बर्दाश्त नहीं हो रही थी, फिर वह बदला लेने के लिए वहीं रुक गया। रात को दस बजे उसने घर में एंट्री की और हत्या को अंजाम दिया।
विज्ञापन

6 of 10
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सिंह की माता शोर मचा रही थी। ऐसे में उसने उनकी भी हत्या कर दी। इसके बाद वह वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गया था। पत्रकार केजे सिंह व उनकी माता की हत्या के मामले में पकड़े आरोपी गौरव ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उसने कार पर फर्जी नंबर सेक्टर-48 की मोटर मार्केट से लगवाया था। क्योंकि यह नंबर हाई सिक्योरिटी नंबर नहीं था। ऐसे में उसे नंबर प्लेट लगवाने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आई थी।
विज्ञापन

7 of 10
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
इस झूठ से आरोपी आया पुलिस की पकड़ से
पुलिस ने बताया कि जब आरोपी को कार समेत काबू किया तो उससे पूछा गया कि कार किस मॉडल की है। इस पर आरोपी का जवाब था कि वर्ष 2014 मॉडल की कार है। जबकि पुलिस को पता था कि यह मॉडल 2014 में बंद हो चुका है। इसके बाद पुलिस ने उसकी कार की तलाशी ली तो केजे सिंह के नाम की सर्विस स्लिप बरामद हुई। इसके बाद गाड़ी का चेचिस नंबर व अन्य दस्तावेज चेक किए गए तो वह सब सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

8 of 10
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
रात दस बजे की थी हत्या
आरोपी ने बताया था कि केजे की हत्या वाले दिन वहीं पार्क में बैठा रहा। इसके बाद उसने काफी देर तक वहां यह परखा कि घर में कौन-कौन रहता है। उसे पता चल गया था कि घर में दो ही बुजुर्ग रहते हैं। इसके बाद वह रात दस बजे आरोपी के घर में दाखिल हुआ। उसने घर की घंटी बजाई तो केजे सिंह ने दरवाजे की कुंडी खोली। इसके बाद वह जल्दी से घर में दाखिल हो गया और चाकू से हत्या को अंजाम दिया।

9 of 10
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
जांच में पता चला है कि आरोपी गौरव ने विदेश जाने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने फेज-3बी2 की एक नामी इमिग्रेशन में पैसे दिए थे। लेकिन उसका वीजा नहीं लग पाया था। उसका करीब पचास हजार रुपये वहां पर फंसा हुआ था, जिसे लेने के लिए वह आया हुआ था। वहीं पता चला है कि जिस मकान में गौरव रह रहा है, वह विजिलेंस ब्यूरों से रिटायर्ड श्रवण कुमार के नाम पर है, जबकि मकान मालिक का बेटा भी पुलिस इंस्पेक्टर है।
विज्ञापन

10 of 10
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हत्या में शामिल चाकू को फारेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद यह पूरी तरह साफ हो पाएगा कि हत्या में उक्त चाकू का प्रयोग किया है या किसी अन्य चाकू से। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि अब जो केजे सिंह का एटीएम कार्ड आरोपी से बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा उसकी भी पड़ताल की जाएगी। पुलिस ने बैंकों से इस संबंधी जानकारी मांगी है ताकि पता चला सके कि उसने कहीं पैसे भी निकलवाए है या नहीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें