'कैप्टन' बनने के बाद पहली बार अमृतसर पहुंचे अमरिंदर ने बादल सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए जमकर गरजे। देखिए तस्वीरों में
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ कैप्टन की हुंकार, कांग्रेस के तेवर हुए तीखे
2 of 10
'कैप्टन' बनने के बाद पहली बार अमृतसर पहुंचे अमरिंदर ने बादल सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए जमकर गरजे। अकाली-भाजपा सरकार पर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि यह गठजोड़ बना रहेगा या नहीं, यह तो वह नहीं बता सकते पर आने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान अकाली-भाजपा गठजोड़ कांग्रेस पार्टी के लिए किसी भी तरह की कोई चुनौती नहीं है।
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ कैप्टन की हुंकार, कांग्रेस के तेवर हुए तीखे
3 of 10
कैप्टन दिल्ली से मंगलवार की रात अमृतसर पहुंचे थे। उनके साथ पूर्व मंत्री अंबिका सोनी भी थी। कैप्टन बुधवार की सुबह हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि जहां कई सरकारी विभागों के कर्मचारियों को सात-सात माह से वेतन नहीं मिला है। वहां बादल सरकार बेरोजगार युवाओं को नौकरी क्या देगी।
सरकार के खिलाफ कैप्टन की हुंकार, कांग्रेस के तेवर हुए तीखे
4 of 10
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जो लोग सरबत खालसा में गए हैं, वह एक सिख होने के रूप में गए हैं। कोई भी सिख सरबत खालसा में जा सकता है, चाहे वह किसी भी पार्टी का सदस्य या नेता क्यों न हो।
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ कैप्टन की हुंकार, कांग्रेस के तेवर हुए तीखे
5 of 10
एक सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल से दिल्ली के लोग खुश नहीं है। पंजाब में केजरीवाल कुछ करने के काबिल नहीं हैं। कैप्टन ने अपने बारे में बात करते हुए कहा कि वह सीनियर सिटीजन नहीं, बल्कि शेर हैं। उन्होंने कहा कि बठिंडा में कांग्रेस की ओर से की जाने वाली रैली पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की ओर से बिगुल होगा।
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ कैप्टन की हुंकार, कांग्रेस के तेवर हुए तीखे
6 of 10
वहीं उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के पटियाला में मोती महल के सामने रैली करने के बयान पर उन्होंने कहा कि अगर अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मोतीमहल के बाहर रैली करते हैं तो वह उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ कैप्टन की हुंकार, कांग्रेस के तेवर हुए तीखे
7 of 10
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब में पूरी तरह एक जुट है। बठिंडा रैली में प्रताप सिंह बाजवा के साथ पीपीपी के मनप्रीत बादल को भी आमंत्रित किया गया है।
सरकार के खिलाफ कैप्टन की हुंकार, कांग्रेस के तेवर हुए तीखे
8 of 10
कैप्टन ने सलाह देते हुए कहा कि महल के चारों ओर रिहायशी इलाके होने के कारण सुखबीर सड़क पर रैली करने की जगह पटियाला के पोलो ग्राउंड में रैली करें। साथ ही ध्यान रखें कि ग्राउंड में किसी तरह का कोई नुकसान न हो, क्योंकि ग्राउंड खिलाड़ियों के खेलने के लिए होता है।
सरकार के खिलाफ कैप्टन की हुंकार, कांग्रेस के तेवर हुए तीखे
9 of 10
कैप्टन ने बादल की ओर से उन पर पंजाब का माहौल खराब करने के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार किया है। कैप्टन ने कहा कि पंजाब के हालात उन्होंने नहीं बल्कि बादल ने खराब किए हैं। इसके बारे में सारी दुनिया सच्चाई जानती है।
सरकार के खिलाफ कैप्टन की हुंकार, कांग्रेस के तेवर हुए तीखे
10 of 10
उन्होंने कहा कि बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के पीछे भी बादल का ही हाथ था। इसलिए इस मामले की राष्ट्रपति की ओर से पूर्ण जांच कराई जाए। उन्होंने कहा बादलों का सफाया पंजाब की राजनीति से निश्चित है। यहां से कैप्टन श्री दुर्ग्याणा तीर्थ और राम तीर्थ में भी माथा टेकने के लिए रवाना हो गए।