पंजाब विधानसभा के सत्र का आगाज हो चुका है। पहले दिन राजनीति के दिग्गज इसमें हिस्सा लेने पहुंचे तो अनोखे अंदाज में नजर आए। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन
विधानसभा सत्र में पंजाब के दिग्गजों के अनोखे अंदाज, तस्वीरें
2 of 12
सेशन के पहले दिन का आगाज पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम और दीनानगर आतंकी हमले के शहीदों सहित विभिन्न दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि के साथ हुआ। शहीदों, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी सुव्रा मुखर्जी तथा मनीकर्ण हादसे में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विधानसभा सत्र में पंजाब के दिग्गजों के अनोखे अंदाज, तस्वीरें
3 of 12
नेताओं ने आतंकी हमले में शहीद एसपी बलजीत सिंह, होमगार्ड जवान देसराज, बोधराज व सुखदेव सिंह और गुरदासपुर के अमरजीत सिंह, निर्मला देवी व गुलाम रसूल को याद किया।
विधानसभा सत्र में पंजाब के दिग्गजों के अनोखे अंदाज, तस्वीरें
4 of 12
पंजाब के पूर्व मंत्री चौ. जगजीत सिंह, पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण चतरथ, रॉक गार्डन चंडीगढ़ के निर्माता नेक चंद, हीरो ग्रुप के संस्थापक ओपी मुंजाल सहित स्वतंत्रता सेनानियों साधु सिंह संधु, हरदयाल सिंह, हरनाम सिंह, अमर सिंह, बसंत सिंह, मनमोहन सिंह, मेहर सिंह, नजर सिंह, सुबा सिंह, भगवंत सिंह को भी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विधानसभा सत्र में पंजाब के दिग्गजों के अनोखे अंदाज, तस्वीरें
5 of 12
अन्य हस्तियों राजबीर सिंह पडियाला, सुरिंदर बादल, स्वदेश चोपड़ा, बिशप सिमफोरन किपर्थ थॉमस, पूर्व सांसद जगजीत आनंद तथा पीजीआई के पूर्व निदेशक डॉ. जेएस नेकी को याद किया गया। दो मिनट का मौन भी रखा गया।
विज्ञापन
विधानसभा सत्र में पंजाब के दिग्गजों के अनोखे अंदाज, तस्वीरें
6 of 12
स्पीकर चरनजीत अटवाल ने इन सभी के परिजनों को शोक प्रस्ताव भेजने की घोषणा के साथ ही सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी। अब सेशन में सोमवार को खूब हंगामा होगा। इसके लिए कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विधानसभा सत्र में पंजाब के दिग्गजों के अनोखे अंदाज, तस्वीरें
7 of 12
पहले दिन की कार्रवाई के बाद कृषि क्षेत्र सहित विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। इमसें नेता प्रतिपक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल सहित तमात बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया।
विधानसभा सत्र में पंजाब के दिग्गजों के अनोखे अंदाज, तस्वीरें
8 of 12
बैठक में कांग्रेस ने कपास, गन्ना, कानून व्यवस्था, ड्रग्स, ड्रग्स, आटा दाल स्कीम के पांच लाख लाभपात्रियों के नाम कटने सरीखे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की।
विधानसभा सत्र में पंजाब के दिग्गजों के अनोखे अंदाज, तस्वीरें
9 of 12
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जाखड़ ने कहा कि सरकार हर बार मुद्दों से भाग जाती है। सत्र की अवधि काफी कम है। मसले बड़े हैं, लेकिन सत्र की अवधि बहुत कम है। वह चाहते हैं कि इसे बढ़ाया जाए।
विधानसभा सत्र में पंजाब के दिग्गजों के अनोखे अंदाज, तस्वीरें
10 of 12
जाखड़ ने कहा कि सरकार यह सेशन बुलाकर 23 सितंबर से पहले विधानसभा की बैठक बुलाने के तकनीकी कारण की खानापूर्ति कर रही है। इसे लोगों के हितों का कोई ध्यान नहीं है। वहीं, बैठक के दौरान सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस के कई तेज तर्रार विधायकों की ड्यूटी लगाई गई।
विधानसभा सत्र में पंजाब के दिग्गजों के अनोखे अंदाज, तस्वीरें
11 of 12
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि वे विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं। सत्र की अवधि कम होने की बात पर उन्होंने कहा कि यह फैसला बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में होता है। इसमें सरकार का कोई हाथ नहीं है, क्योंकि कमेटी में दोनों पक्षों के विधायक शामिल हैं।
विधानसभा सत्र में पंजाब के दिग्गजों के अनोखे अंदाज, तस्वीरें
12 of 12
इससे पहले शिअद-भाजपा विधायक दल की बैठक में बादल ने सभी मंत्रियों व विधायकों को पूरी तैयारी के साथ सदन में आने के लिए कहा, ताकि विपक्ष के हमलों का उचित जवाब दिया जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी हमले के सामने दबना नहीं है, बल्कि कांग्रेसी विधायकों के सवालों का स्टीक जवाब देना है।