फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक डीएसपी, जो अपनी फिटनेस और 'दबंगई' को लेकर है चर्चा में, लोग कहते हैं 'सिंघम'

Mon, 20 Jan 2020 10:14 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
डीएसपी अतुल सोनी - फोटो : फाइल फोटो
हम आपको बता रहे हैं, एक पुलिस अफसर के बारे में जो अपनी फिटनेस और 'दबंगई' को लेकर चर्चा में रहते हैं और लोग भी उन्हें 'सिंघम' कहकर बुलाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डीएसपी अतुल सोनी - फोटो : फाइल फोटो
ये हैं पंजाब पुलिस की रिजर्व बटालियन में तैनात डीएसपी अतुल सोनी, जो पत्नी पर गोली चलाने को लेकर चर्चा में हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इन्होंने डिस्को में पत्नी से झगड़ा करने के बाद घर पर आकर उनके साथ मारपीट की और फिर उनके ऊपर गोली चला दी। मामले की जांच चल रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
डीएसपी अतुल सोनी - फोटो : फाइल फोटो
डीएसपी अतुल सोनी के साथ विवादों का पुराना नाता है। 2012 में उन्हें इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 46 कारतूसों के साथ पकड़ा गया था। उस समय वह विदेश जा रहे थे। वह प्रमोशन से पहले मोहाली और रोपड में सीआईए के इंचार्ज भी रहे हैं।

4 of 5
डीएसपी अतुल सोनी - फोटो : फाइल फोटो
50 वर्षीय डीएसपी अतुल सोनी अपनी फिटनेस को लेकर काफी प्रसिद्ध हैं। वह घंटों जिम में बिताते हैं। इसके अलावा उनके कामकाज के कारण भी उन्हें ‘सिंघम’ के नाम से जाना जाता है। वह छोटे व बड़े पर्दे पर धमाल मचा चुके हैं। वह कई पंजाबी एलबमों व फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डीएसपी अतुल सोनी - फोटो : फाइल फोटो
डीएसपी सोनी 1992 में सब इंस्पेक्टर के रूप में पंजाब पुलिस में भर्ती हुए थे। 2018 में डीएसपी बने और वे तीन बार हैंडबॉल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। डीएसपी सोनी उन अफसरों में से एक हैं, जो संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति मिशन के लिए 2006 में कोसोवो गए थे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें