फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Kings vs RCB: किंग कोहली का क्रेज, पंजाब की आधी टीम आउट, न्यू चंडीगढ़ में पहली बार खेल रहे विराट

Sun, 20 Apr 2025 05:10 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में पंजाब और बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। विराट कोहली को देखने के लिए दर्शक खासे उत्साहित हैं। पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है। पंजाब टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।
विज्ञापन
1 of 6
आरसीबी के दर्शक। - फोटो : फोटो करुण शर्मा
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स इलेवन (पंजाब किंग्स) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। मुकाबले में प्रशंसकों में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज किंग कोहली का खासा क्रेज है। विराट कोहली पहली बार इस मैदान पर खेलने उतर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
फिल्डिंग केदौरान विराट कोहली। - फोटो : फोटो करुण शर्मा
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। कप्तान श्रेयस अय्यर भी अपना विकेट गंवा चुके है। टीम ने 16 ओवर में छह विकेट के नुकसान में 129 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
शॉट लगाते पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या। - फोटो : फोटो करुण शर्मा
बता दें कि मुकाबले के लिए सभी टिकट बिक चुकी हैं और पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है। मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से शुरू हो गया है।

4 of 6
जश्न मनाती आरसीबी की महिला प्रशंसक। - फोटो : फोटो करुण शर्मा
मैच देखने के लिए चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से भी दर्शक पहुंचे हुए हैं। दर्शकों में सबसे ज्यादा चाह विराट कोहली को खेलते हुए देखने की है। बता दें कि इस सीजन में इससे पहले इसी मैदान में लोकल टीम पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सबसे कम स्कोर डिफेंट किया था। आईपीएल में डिफेंड किया गया सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम दर्ज है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
आरसीबी की फैन। - फोटो : फोटो करुण शर्मा
केकेआर की शानदार गेंदबाजी के सामने पंजाब किंग्स की पूरी टीम 15.3 ओवर में मात्र 111 रन पर ऑल आउट होने के बाद, पंजाब किंग्स विरोधी टीम को लक्ष्य हासिल नहीं करने दिया था। पंजाब किंग्स ने मैच को 16 रन से जीत लिया। युजवेंद्र चहल (4/28) और मार्को जेनसन (3/17) सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्टेडियम के बाहर मैच देखने पहुंचे दर्शकों की भीड़। - फोटो : फोटो करुण शर्मा
मौजूदा आईपीएल सीजन का मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में यह आखिरी मुकाबला है। इस बार यहां पर 4 मैचों की मेजबानी मिली है। इनमें दो मुकाबलों में पंजाब किंग्स और जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद किंग्स घरेलू मैदान धर्मशाला और अन्य जगह दहाड़ेंगे। धर्मशाला को तीन मैचों की मेजबानी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें