फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी से जुड़ी ये बड़े काम की खबर पढ़ लें युवा, हाईकोर्ट का फरमान है

Mon, 08 May 2017 09:35 AM IST
विवेक शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
कॉलेज के स्टूडेंट्स
युवाओं के लिए सरकारी नौकरी से जुड़ी बड़े काम की खबर। किसी भी जॉब के लिए अप्लाई करने से पहले इसे जरूर पढ़ लें, फायदे में रहेंगे आप।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जॉब - फोटो : source
दरअसल, पिता की मौत के बाद सरकार की 5 लाख की राशि ठुकरा कर अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग करने वाली याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। करनाल निवासी पवन कुमार की याचिका पर हाईकोर्ट ने कहा कि अनुकंपा नौकरी परिवार को वित्तीय सहायता के लिए है। पांच लाख ठुकराने से यह साफ है कि परिवार की वित्तीय हालत ठीक थी। ऐसे में केवल स्कीम है इसलिए याची को नौकरी देना कोर्ट की नजर में सही नहीं है।
विज्ञापन

3 of 7
नौकरी
आदेशों के अंतिम अंश में हाईकोर्ट ने अनुकंपा के आधार पर दी जाने वाली नौकरियों के लिए नियमों में उपयुक्त संशोधनों का सुझाव दिया। कोर्ट ने कहा कि नीति ऐसी हो, जिससे केवल जरूरतमंदों को ही इसका लाभ मिले न कि स्टेटस चाहने वालों को। पवन कुमार ने याचिका में कहा था कि उनके पिता की सरकारी नौकरी में रहते हुए 2005 में मौत हो गई थी।

4 of 7
जॉब - फोटो : source
हरियाणा सरकार की नीति के अनुसार यदि सरकारी नौकरी में रहते हुए किसी की मृत्यु होती है तो आश्रितों में से किसी को सरकारी नौकरी दी जाती है। याची ने बताया कि इससे पहले डीसी के सामने आवेदन किया गया था, लेकिन उन्होंने दावे को खारिज कर दिया था। डीसी के फैसले का विरोध करते हुए कहा गया कि मृत्यु के समय याची के पिता की आयु 50 साल 9 माह थी। इस उम्र तक व्यक्ति अपनी परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभा लेता है।
विज्ञापन

5 of 7
जॉब्स
वैसे भी 2006 में हरियाणा सरकार ने नई नीति बनाई थी और उसके तहत अनुकंपा के आधार पर नौकरी के बदले 5 लाख रुपये देने का फैसला लिया था। याची ने कहा कि उसे सिर्फ नौकरी ही चाहिए। कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि अनुकंपा आधार पर नौकरी किसी के स्टेटस को बढ़ाने के लिए नहीं है और न ही अनुकंपा का प्रावधान है, इसलिए अयोग्य को नियुक्ति नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
jobs
हाईकोर्ट ने कहा कि सरकारी नौकरी कोई लॉलीपॉप नहीं है, जो किसी युवा को रोने से चुप करवाने के लिए यूं ही पकड़ा दिया जाए। 30 साल की सेवा पिता दे चुके थे और अगले 30 साल के लिए अब बेटे को सेवाएं दे देना कहां तक सही है। सरकारी नौकरी में वेतन का भुगतान आम लोगों के टैक्स में दिए गए पैसे से होता है। संविधान की धारा 16 के तहत नौकरी के लिए सभी को समान अवसर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
job
ऐसे में इस मामले में याची को अनुकंपा आधार पर नौकरी दिए जाने के आदेश जारी नहीं किए जा सकते हैं। हालांकि, हाईकोर्ट ने याची को छूट दी कि यदि वह 5 लाख की सरकार की ओर से ऑफर राशि को पाना चाहता है तो अथॉरिटी को अप्रोच करे। हाईकोर्ट ने यह छूट तब दी, जब याची ने कहा कि उसने आर्थिक सहायता इसलिए नहीं ली थी, जिससे कहीं उसका सरकारी नौकरी के लिए दावा नामंजूर न हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें