स्ट्रॉबेरी की खेती।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुखजिंदर सिंह ने बताया कि स्ट्रॉबेरी की खेती में उनके पिता बलकार सिंह ने भी योगदान दिया है। उन्हें 2016 में खेती के लिए स्टेट अवॉर्ड भी मिल चुका है। कृषि अधिकारी जसबीर सिंह ने कहा कि सुखजिंदर ने छोटे किसानों के लिए मिसाल कायम की है। कृषि विकास अधिकारी डॉ. जसपाल सिंह धंजू ने बताया कि स्ट्रॉबेरी पहाड़ी क्षेत्रों की फसल है, परंतु अब पंजाब में भी इसकी काश्त होती है।