पंजाब में 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ, तो सबके चेहरे खिल गए। रिजल्ट में बेटियों का दबदबा दिखा है।
विज्ञापन
2 of 7
result
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने शनिवार को 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। इसमें बेटियों ने बाजी मारी है। अकादमिक मेरिट लिस्ट के पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा किया है। जबकि स्पोर्ट्स कैटेगरी में भी पहले दो स्थान पर लड़कियां हैं। पास प्रतिशत में भी बेटियां का दबदबा है।
विज्ञापन
3 of 7
result
बोर्ड के चेयरमैन बलबीर सिंह ढोल ने पीएसईबी भवन में रिजल्ट घोषित करते हुए बताया कि बोर्ड का परीक्षा परिणाम 62.36 फीसदी रहा है, जो गत वर्ष की तुलना में करीब 15 फीसदी कम है। उन्होंने बताया कि अकादमिक में आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर लुधियाना की अमिशा अरोड़ा पूरे राज्य में प्रथम रहीं हैं। अमिशा ने 450 में 443 (98.44 फीसदी) अंक हैं।
4 of 7
result
जबकि बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमालपुरा कॉलोनी फोकल प्वाइंट लुधियाना की प्रभजोत 442 (98.22 फीसदी) अंकों के साथ दूसरे व टैगोर सेेंटनरी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहिरामपुर रोड गुरदासपुर की रीया 441 (98 फीसदी) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
5 of 7
result
इसके अलावा स्पोर्ट्स कैटेगरी में बाबा साहिब दास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फगूवाला संगरूर की हुसनदीप कौर ने पहला, बीसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल एचएम-150 जमालपुर कॉलोनी फोकल प्वाइंट लुधियाना की नैंसी गोयल ने दूसरा तथा आरएम मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर लुधियाना के शिव कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
6 of 7
result
मेरिट सूची में लुधियाना के 139 छात्र शामिल हैं, जो कि रिकॉर्ड है। जबकि पास प्रतिशत के मामले में तरनतारन 72.31 फीसदी के साथ टॉप पर है। हालांकि पहला मौका है जब बोर्ड ने विद्यार्थियों को ग्रेस अंक नहीं दिए है। वहीं, कंटीन्यूस कंप्रहेंसिव इवेल्युएशन (सीसीई) सिस्टम के तहत इस बार परीक्षा में 3,14,815 स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे, जिसमें 1, 96, 321 पास हुए हैं। इसके अलावा 62916 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट, 18822 स्टूडेंट्स की रि-अपीयर व 36376 स्टूडेंट्स फेल हुए हैं।
जालंधर की आटो चालक की 17 साल की मनीषा पाल ने बारहवीं कक्षा में 450 में से 422 अंक लेकर उत्तीर्ण कर मेरिट में स्थान बनाया है। बिना किसी ट्यूशन के मनीषा ने 422 अंक लेकर कैंट से प्रथम स्थान भी हासिल किया। मनीषा के पिता शाम लाल आटो चलाते हैं और कुछ समय पहले वह मेहनत मजदूरी करते थे। मनीषा माता बलजीत कौर घर का कामकाज करती हैं और शनिवार को अपनी बेटी का रिजल्ट सुनकर उसकी आंखें भर आईं।