पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जहां ध्वजारोहण करके 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, वहीं शहीद सैनिकों की बेटियों से राखी भी बंधवाई। देखिए तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 5
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
73वें स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के जालंधर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तिरंगा फहराया। गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में जहां पुलिस जवानों, स्कूली बच्चों और एनएसीसी कैडेटों ने मार्चपास्ट किया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
तिरंगा फहराने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह पांच लड़कियों से राखी बंधवाई। इनमें दो लड़कियां शहीद सैनिकों की बेटियां थीं। मुख्यमंत्री ने रक्षा त्योहार के पवित्र मौके पर स्नेह दिखाते हुए प्यार के तौर पर लड़कियों को मिठाईयों और तोहफों की पेशकश की। साथ ही उनके खुशहाल और उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
4 of 5
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री को राखी बांधने वालों में एक लड़की जम्मू कश्मीर में रक्षक ऑपरेशन में शहीद कांस्टेबल राज कुमार की बेटी थी, जबकि दूसरी रक्षक ऑपरेशन के ही शहीद लांस नायक कुलविन्दर सिंह की बेटी थी। अन्य तीन लड़कियों में गुरदासपुर से किसान की बेटी थी, जो स्थानीय रेड क्रास स्कूल फॉर डैफ्फ में तीसरी कक्षा की छात्रा है।
एक अन्य लड़की मुस्कान आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग से सम्बन्धित है, जो नेहरू गार्डन स्थित लड़कियों के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है। कोमलप्रीत कौर गांव सलेमपुर से एक किसान परिवार से सम्बन्धित है। कैप्टन ने सभी से बातचीत की और उनके परिजनों व निजी जिंदगी के बारे में जाना।