कैबिनेट मंत्री जूते और बर्तन साफ करते हुए नजर आए। दरअसल, उन्हें सजा दी गई है। जानिए क्यों और किस मामले में।
विज्ञापन
2 of 5
मलूका ने जोड़ा घर व लंगर घर की सेवा की
- फोटो : अमर उजाला
वाहे गुरु जी, मैनूं माफ करीं। सरबत दा भला करीं। यह अरदास बुधवार को श्री हरमंदिर साहिब में करने के बाद कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने जौड़ा घर व लंगर घर की सेवा की।
विज्ञापन
3 of 5
मलूका ने जोड़ा घर व लंगर घर की सेवा की
इस दौरान भारी संगत के बीच उन्होने श्री सतनाम वाहेगुरु जी का जाप किया। इसके पहले बठिंडा में मलूका धार्मिक सजा भुगतने के लिए गए तो उनका तलवंडी साहिब में भारी विरोध हुआ पर बुधवार को श्री हरमंदिर साहिब में मलूका को धार्मिक सेवा पूरी करने में कोई अड़चन नही आई।
4 of 5
मलूका ने जोड़ा घर व लंगर घर की सेवा की
मलूका को चुनावी कार्यालय के शुभारंभ के दौरान अरदास को तोड़ मरोड़कर करने के आरोप में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने पांच दिन की धार्मिक सजा सुनाई थी।
उन्हें तीन दिन श्री हरमंदिर साहिब में जौड़ा घर और लंगर की सेवा और दो दिन श्री दमदमा साहिब में सेवा करने की सजा दी गई थी। इसके साथ श्री हरमंदिर साहिब में 51 हजार और श्री दमदमा साहिब में 21 हजार रुपये का आर्थिक दंड देते हुए उन्हें शुकराना करने के लिए कहा गया था।