फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का एक और 'कुलभूषण', जो 32 साल से पाक जेल में कैद है

Thu, 18 May 2017 04:13 PM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 10
पाकिस्तानी जेल में कैद नानक सिंह
कुलभूषण जाधव एक ही नहीं है, बल्कि देश में ऐसे कई 'कुलभूषण' हैं जो पाकिस्तान की जेलों में दर्द सह रहे हैं। इन्हें में से एक है यह भारतीय युवक।
विज्ञापन

2 of 10
पाकिस्तान के बजरंगी भाईजान ने ढूंढ निकाली नानक सिंह की फैमिली
नाम है नानक सिंह, जो पिछले 32 साल से पाकिस्तानी की जेल में कैद है। पंजाब के अमृतसर के नानक सिंह की कहानी सलमान खान की मूवी बजरंगी भाईजान से मिलती-जुलती असल कहानी है। बस फर्क इतना है कि यहां बजरंगी भाईजान पाकिस्तान का है। पाकिस्तान के एक 'बजरंगी भाईजान' ने भारत में नानक सिंह का परिवार खोज निकाला।

 
विज्ञापन

3 of 10
नानक सिंह की मदद को आगे आईं सुषमा स्वराज
नानक सिंह पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में कैद है। लेकिन अब उसके परिजनों को नानक की रिहाई की आस है। पाकिस्तान के पूर्व सांसद और इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता राय अजीज उल्ला खां ने इस परिवार से नानक की रिहाई संबंधी दस्तावेज मंगवाए हैं। अजीज ने दावा किया है वह नानक के लिए हर लड़ाई लड़ेंगे। परिवार ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी नानक की रिहाई की गुहार लगाई।

4 of 10
नानक सिंह की मदद को आगे आईं सुषमा स्वराज
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान की जेल में बंद इस भारतीय के बारे में पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग से रिपोर्ट मांगी है। इसकी जानकारी खुद विदेश मंत्री ने ट्वीट करके दी। सुषमा स्वराज ने ट्वीट में लिखा कि एक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के नेता अजीजुल्लाह खान ने नानक सिंह के परिवार से मिलकर उन्हें रिहा कराने संबंधित दस्तावेज भेजने के लिये कहा है।
विज्ञापन

5 of 10
पाकिस्तान के बजरंगी भाईजान ने ढूंढ निकाली नानक सिंह की फैमिली
परिजन बताते हैं कि बात 1985 की है। अजनाला सेक्टर में रावी दरिया से सटा स्थित गांव बेदी छन्ना में रहने वाला सात साल का नानक भैंस चराते समय पाकिस्तान की सीमा में चला गया। पाक रेंजर्स ने नानक के साथ-साथ उनकी कई भैंसें जब्त कर ली। भैंसें लौटानी न पड़ें, इसलिए नानक सिंह के बारे में पाक रेंजर्स मुकर गए। बीएसएफ ने पाक रेंजर्स से शिकायत भी की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

6 of 10
नानक सिंह की मदद को आगे आईं सुषमा स्वराज
पाकिस्तान के गांवों में भी नानक की गुमशुदगी की मुनादी हुई थी। बता दें कि पंजाब के अमृतसर के नानक सिंह के लिए पाकिस्तान में बजरंगी भाईजान बने अजीजुल्लाह खान ने दावा किया है वह नानक के लिए हर लड़ाई लड़ेंगे और नानक को उसके परिवार से मिलवा कर रहेंगे। वहीं, विदेश मंत्रालय की तरफ से तैयार सूची के मुताबिक, 72 भारतीय हैं, जो गलती से उधर गए थे।
विज्ञापन

7 of 10
पाकिस्तानी जेल में कैद नानक सिंह
1999 में थाना रमदास पुलिस को पाकिस्तान जेलों में बंद 145 भारतीय कैदियों की सूची मिली। इसमें नानक का नाम कानक लिखा था और यह 71वें नंबर पर  था। लिस्ट में कानक लिखा होने से उसकी तस्दीक पाकिस्तान ने नहीं की। नानक के पाकिस्तान में होने की खबरें कई बार पाकिस्तान से छूटे भारतीय कैदियों से आई। पिता रतन सिंह व मां रानो कहती हैं कि एक बार नानक को देखने की हसरत है, उसके बाद सांस टूट जाए कोई गम नहीं है।

8 of 10
पाकिस्तानी जेल में कैद नानक सिंह
वहीं अब पाकिस्तान की एक और नापाक हिमाकत पता चली है, जिसके चलते इस शख्स की वतन वापसी लटक गई है। दरअसल, पाकिस्तान की बेरुखी के चलते 33 साल पहले सरहद पार कर गलती से पाकिस्तान चले जाने वाले नानक सिंह की वतन वापसी नहीं हो पा रही है। मामले पर वीरवार को केंद्र सरकार ने अपना जवाब सौंपा।

9 of 10
कोर्ट
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को दिए जवाब में केंद्र ने कहा कि बार-बार प्रयास के बाद भी पाकिस्तान सरकार की ओर से दिलचस्पी न दिखाए जाने के चलते नानक की वतन वापसी नहीं हो पा रही है। हाईकोर्ट ने केंद्र के हलफनामे को रिकार्ड पर लेते हुए सुनवाई 8 मई तक स्थगित कर दी। जस्टिस एसएस सारों एवं जस्टिस दर्शन सिंह की खंडपीठ ने पिछली सुनवाई पर गृह मंत्रालय व विदेश मंत्रालय के सचिव से जवाब तलब किया था।
विज्ञापन

10 of 10
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
इस पर केंद्र सरकार की ओर से पैरवी कर रहे भारत सरकार के सीनियर काउंसिल पंकज जैन ने हाईकोर्ट को बताया कि पिछले कुछ साल में पाकिस्तान सरकार को 9 पत्र लिखकर इस बारे में प्रयास किया गया, लेकिन पाकिस्तान इस बारे में गंभीर नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें