फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले ड्यूटी पर लौटा था मनिंदर सिंह, पुलवामा आतंकी हमले में शहीद, पिता बोले- इंसाफ चाहिए

Fri, 15 Feb 2019 03:17 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीनानगर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
मनिंदर सिंह
पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 27 साल का जवान मनिंदर सिंह शहीद हो गया। जैसे ही शहादत की खबर घर पहुंची, पिता और भाई बदहवास हो गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

2 of 5
मनिंदर सिंह के पिता
शहीद मनिंदर पंजाब के गुरदासपुर के दीनानगर का रहने वाला था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुइ्र थी। उसके पिता पंजाब रोडवेज से रिटायर्ड कर्मचारी है। वहीं उसका एक भाई है और वह भी सीआरपीएफ का जवान है। इन दिनों वह आसाम में तैनात है। मनिंदर सिंह की मां की मौत पहले ही हो चुकी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मनिंदर सिंह के पिता
बताया जा रहा है कि मां की मौत के बाद पिता ने ही अपने दोनों बेटों का पालन पोषण किया। दो दिन पहले ही मनिंदर छुट्टी काटकर ड्यूट पर लौटा था कि शहादत की खबर आ गई। देर रात करीब 12 बजे पिता को बेटे के शहीद होने की खबर मिली तो वे बेहोश हो गए।

4 of 5
pulwama terror attack
जब उन्हें होश आया तो बोले कि बेटा भारत मां के लिए शहीद हुआ है। उन्हें उसकी शहादत पर गर्व है, लेकिन भारत सरकार से वे नाराज हैं। उनका कहना है कि दुश्मन हर बार उनके सैनिकों को निशाना बनाता है और सेना व सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है, बदला क्यों नहीं लेती।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pulwama attack jammu - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि 14 फरवरी को सीआरपीएफ के 2547 जवान जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। 75 वाहनों में जवान थे। जैसे ही काफिला पुलवामा पहुंचा, एक एसयूपी कार जवानों की बस से आकर टकरा गई। टक्कर लगने के बाद बस में धमाका हो गया। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने सीआरपीएफ हमले की जिम्मेदारी ली है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें