नौसेना की पूर्वी कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया है। इनका पंजाब से बेहद खास कनेक्शन हैं, जानिए इनके बारे में सब कुछ।
विज्ञापन
2 of 5
वाइस एडमिरल करमबीर सिंह
59 साल के वाइस एडमिरल करमबीर सिंह एडमिरल सुनील लांबा की जगह लेंगे, जो 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। नौसेना में 39 साल से कार्यरत वाइस एडमिरल सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा मेडल भी दिया जा चुका है। वह पहले हेलीकॉप्टर पायलट हैं, जिन्हें नौसेना प्रमुख बनाया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
वाइस एडमिरल करमबीर सिंह
पंजाब से कनेक्शन की बात करें, तो वाइस एडमिरल सिंह का जन्म 3 नवंबर 1959 को जालंधर में हुआ था। साल 1980 में वे भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। उन्हें 1982 में हेलीकॉप्टर पायलट बनने का मौका मिला। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह ने कमोव-25 और कमोव-28 एंटी सबमरीन हेलीकॉप्टर उड़ाया है।
4 of 5
वाइस एडमिरल करमबीर सिंह
वाइस एडमिरल सिंह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन एवं कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर, मुबई से स्नातक हैं। वे नेशनल डिफेंस अकेडमी, खडकवासला के छात्र रहे हैं। 39 साल के अपने करियर में वे इंडियन कोस्ट गार्ड शिप को कमांड कर चुके हैं। वे वेस्टर्न फ्लीट में फ्लीट ऑपरेशन के अफसर भी रह चुके हैं।
वाइस एडमिरल सिंह ने 31 मई 2016 को वाइस चीफ नेवी का पद संभाला था। मई में नौसेना प्रमुख की कमान संभालने के बाद नवंबर 2021 तक नौसेना प्रमुख रहेंगे। वह इससे पहले महाराष्ट्र और गुजरात में भी कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं। उन्हें आईएनएस विजयदुर्ग, आईएनएस राणा, आईएनएस दिल्ली की कमान संभालने का अनुभव है।