फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विसः करोड़ों रुपये विदेश भेजने पर हंगामा, विपक्ष का वाकआउट

Tue, 22 Mar 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
विधानसभा सत्र के दौरान वाकआउट करते हुए कांग्रेस विधायक - फोटो : अमर उजाला
पंजाब विधानसभा सेशन में शून्य काल के दौरान करोड़ों रुपये विदेश भेजने के मुद्दे पर विपक्ष के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। इसके चलते पहले सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। बाद में विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए वाकआउट कर दिया।
विज्ञापन

पंजाब विसः करोड़ों रुपये विदेश भेजने पर हंगामा, विपक्ष का वाकआउट

2 of 5
विधानसभा सत्र के दौरान वाकआउट करते हुए कांग्रेस विधायक - फोटो : अमर उजाला
शून्य काल शुरू होते ही कांग्रेसी आक्रामक तेवर में आ गए। सीएलपी लीडर चरणजीत सिंह चन्नी ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रेत-बजरी से आ रहे करोड़ों रुपये विदेश भेजे जा रहे हैं। इतना सुनते ही सत्ताधारियों ने जमकर विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पंजाब विसः करोड़ों रुपये विदेश भेजने पर हंगामा, विपक्ष का वाकआउट

3 of 5
विधानसभा सत्र के दौरान वाकआउट करते हुए कांग्रेस विधायक - फोटो : अमर उजाला
विपक्षी नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। इसके बाद सदन की कार्यवाही 17 मिनट केलिए स्थगित कर दी गई। कार्यवाही बहाल होने के बाद कांग्रेस ने फिर यह मुद्दा उठाने की कोशिश की, लेकिन स्पीकर ने इसकी इजाजत नहीं दी। सुनील जाखड़ ने कहा कि चन्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्हें बोलने का मौका दिया जाए।

पंजाब विसः करोड़ों रुपये विदेश भेजने पर हंगामा, विपक्ष का वाकआउट

4 of 5
विधानसभा सत्र के दौरान वाकआउट करते हुए कांग्रेस विधायक - फोटो : अमर उजाला
स्पीकर ने कहा कि वह भाषण केलिए समय नहीं दे सकते, चन्नी की बात आ चुकी है, जिसकेबाद कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए वाकआउट कर दिया। इससे पहले कांग्रेसियों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट लहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब विसः करोड़ों रुपये विदेश भेजने पर हंगामा, विपक्ष का वाकआउट

5 of 5
विधानसभा सत्र के दौरान वाकआउट करते हुए कांग्रेस विधायक - फोटो : अमर उजाला
कुलजीत नागरा ने दो बुकलेट फेंकी, जोकि डिप्टी सीएम सुखबीर बादल और भगत चुन्नी लाल की कुर्सी केपास जाकर गिरीं। भगत ने एक बुकलेट उठा कर सुखबीर को दी। गुरइकबाल कौर ने सत्तापक्ष की तरफ जाकर सदस्यों को बुकलेट दीं। सत्ताधारियों ने इस तरह से बुकलेट उछाने का विरोध किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें