फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दिल्ली-लाहौर 'सदा-ए-सरहद' बस को रोकने की कोशिश, युवाओं का हंगामा

Wed, 20 Feb 2019 11:57 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
सदा-ए-सरहद
पुलवामा आतंकी हमले का विरोध करते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली बस सदा-ए-सरहद को रोकने की कोशिश की गई। युवाओं ने इतना हंगामा किया कि पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सदा-ए-सरहद का रूट - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद लोगों का आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के बीच हरियाणा के सोनीपत में हाईवे पर बीसवां मील के पास युवाओं ने भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली बस सदा-ए-सरहद को रोकने की कोशिश की। तमाम युवा एकत्रित होकर पहले से दी गई चेतावनी के अनुसार हाईवे पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

 
विज्ञापन

3 of 6
सदा-ए-सरहद का रूट - फोटो : अमर उजाला
उधर, सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को हाईवे से खदेड़ दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने मुरथल से ही बस का रूट डायवर्ट कर सोनीपत शहर के बीच से निकालकर बारोटा के सामने वाया नरेला होकर दिल्ली भेज दिया। रविवार को भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में राई इलाके के युवाओं ने आतंकी हमले के विरोध में हाईवे पर उतर कर सदा-ए-सरहद बल को रोकने का प्रयास किया था। लेकिन बाद में पता चला कि बस केवल मंगलवार और वीरवार को आती है।

4 of 6
सदा-ए-सरहद
युवाओं ने तय किया था कि वह मंगलवार को बस को रोक कर पाकिस्तान का झंडा उस बस से उतार देंगे। इसे लेकर मंगलवार शाम को ग्रामीण एक बार फिर बढ़खालसा मेमोरियल के पास एकत्रित हुए। ग्रामीणों व युवाओं के रोष को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल हाईवे पर दोनों तरफ तैनात कर दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने मौके से चार प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। बाद में इन्हें छोड़ दिया गया।

 
विज्ञापन

5 of 6
विरोध प्रदर्शन
इस बीच पुलिस ने आला अधिकारियों को सूचना देकर स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने गुप्त योजना के तहत बस को पहले ही मुरथल से ही भारी सुरक्षा के बीच सोनीपत शहर में प्रवेश कराया। बस को मुरथल से महाराजा अग्रसेन चौक, वहां से महाराणा प्रताप चौक, आईटीआई होते हुए राठधना व सफियाबाद के रास्ते नरेला में भेज दिया। रूट बदले जाने के कारण बस सुरक्षित गंतव्य तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विरोध प्रदर्शन
भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बढ़खालसा ने कहा कि पाकिस्तान का झंडा लगी बस का भारत से गुजरना उनके जख्मों पर नमक डालने का कार्य करता है। इसलिए सरकार से मांग करते हैं कि तुरंत प्रभाव से बस को रोका जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक महापंचायत बुलाकर अगली कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। वह जल्दी ही इस मामले में निर्णय लेकर केंद्र सरकार को बाध्य करेंगे की यह बस सेवा बंद की जाए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें