प्रधानगी को लेकर पुरानी रंजिश में कॉलेज के दो पूर्व छात्रों के गुटों में खूनी झड़प में एक युवक की मौत हो गई। शहर में बवाल हो गया, देखिए
विज्ञापन
2 of 6
Patiala Clash
मामला पंजाब के पटियाला का है, जहां महिंदरा कॉलेज के दो पूर्व छात्रों के गुटों में खूनी झड़प में एक युवक की मौत हो गई । इसके बाद शहर में बवाल हो गया। युवक के परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजिंदरा अस्पताल के बाहर धरना दिया और फिर फव्वारा चौक पर चक्का जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई बसों और दुकानों के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन
3 of 6
Patiala Clash
जवाब में पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया। एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क के मुताबिक शुक्रवार रात में भिड़ने वाले गुट सरकारी महिंदरा कालेज के पूर्व स्टूडेंट्स हैं। राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन अभिजीत (20) ने बताया कि शुक्रवार को लवली जैलदार और उसके साथियों ने पारस और उसे बातचीत के लिए एचआर कालोनी में अपनी पीजी में बुलाया। वहां बहस के दौरान आरोपियों में से एक ने चाकू से पारस पर हमला कर दिया। चाकू पारस की छाती पर लगा।
4 of 6
Patiala Clash
लवली के एक अन्य साथी ने उस पर भी किरपान से हमला किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों एक राहगीर की मदद से नजदीक पड़ते एक निजी नर्सिंग होम पहुंचे, जहां से दोनों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया गया। राजिंदरा से पारस को एक निजी अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
5 of 6
Patiala Clash
शनिवार सुबह पारस के परिवार वालों और धीरू नगर के लोगों ने सरकारी राजिंदरा अस्पताल के बाहर जाम लगाकर धरना दिया। उन्होंने मांग की कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। आंदोलनकारियों ने पुलिस को एक घंटे का अल्टीमेटम दिया। जब एक घंटे तक कुछ न हुआ, तो आंदोलनकारी करीब पौने 12 बजे फव्वारा चौक पहुंच गए, जहां उन्होंने चक्का जाम कर हंगामा किया और जमकर तोड़-फोड़ की।
डिवीजन नंबर दो के इंचार्ज सुरिंदर कुमार भल्ला ने बताया कि पुलिस ने लवली जैलदार, मनजिंदर सिंह, गिंदा, जस्सा, धन्ना सिंह और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश में पर्चा दर्ज किया गया है।