गांव सद्दा सिंह वाला में बारिश के पानी में डूबी फसल में से पानी की निकासी के लिए गांव के दो गुटों में चल रही तनातनी ने बुधवार को उग्र रूप धारण कर लिया। सिविल और पुलिस अधिकारियों ने जैसे ही जेसीबी मशीन से सड़क खोदकर पानी की निकासी का यत्न किया तो लोग भड़क उठे और पुलिस पर पथराव किया।
विज्ञापन
डीएसपी को जिंदा जलाने की कोशिश, देखिए तस्वीरें
2 of 5
हालात इस कदर बिगड़ गए कि गुस्साए लोगों ने डीएसपी पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगाने की कोशिश की। इस पर वहां मौजूद एसडीएम और तहसीलदार ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
डीएसपी को जिंदा जलाने की कोशिश, देखिए तस्वीरें
3 of 5
पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। इस घटना में कुछ पुलिस मुलाजिमों के अलावा गांव के कुछ लोग मामूली घायल हो गए।
डीएसपी को जिंदा जलाने की कोशिश, देखिए तस्वीरें
4 of 5
दरअसल, जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने दोनों गुटों के लोगों को पानी की निकासी के लिए मना लिया था लेकिन जब काम शुरू किया गया तो संधू पत्ती के लोग जेसीबी मशीन रोकने के लिए आगे बढ़े तो पुलिस और लोगों में झड़प हो गई।
भीड़ ने पुलिस पर ईंटों-पत्थर से हल्ला बोल दिया। पुलिस ने बचाव के लिए हलका लाठी चार्ज किया। भीड़ में से लोगों ने बोतलों से डीएसपी (डी) हरपाल सिंह रंधावा व अन्य अधिकारियों पर मिट्टी का तेल छिड़का और बाद में कपड़े को आग लगाकर उनकी ओर फेंक दिया। रंधावा व अन्य ने भागकर अपनी जान बचाई।