ट्रैक पर करीब नौ ट्रेनें नहीं दौड़ी, नतीजा ये रहा कि जिंदगी की रफ्तार रेलवे स्टेशनों पर ही ठहर गई। तस्वीरों को देखकर समझिए।
विज्ञापन
ट्रेनें ट्रैक पर नहीं दौड़ी और 'जिंदगी' स्टेशनों पर थम गई
2 of 13
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर नौ ट्रेनें नहीं पहुंची। लोग इंतजार करते रहे, न तो हेल्पलाइन पर जानकारी मिली और न ही वेबसाइट अपडेट हुई।
विज्ञापन
ट्रेनें ट्रैक पर नहीं दौड़ी और 'जिंदगी' स्टेशनों पर थम गई
3 of 13
दरअसल, अंबाला कैंट से दप्पर के बीच रेल ट्रैक की डबलिंग के कारण शहर के रेलवे स्टेशन से सोमवार को नौ ट्रेनों का संचालन नहीं हो सका।
ट्रेनें ट्रैक पर नहीं दौड़ी और 'जिंदगी' स्टेशनों पर थम गई
4 of 13
स्टेशन की इंक्वायरी विंडो पर दिनभर यात्रियों की भीड़ लगी रही। नरवाना जाने वाले यात्री राजेश, सैंडी, सुमित, अजय ने बताया कि चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से वह जाना चाह रहे थे, लेकिन यह ट्रेन लेट है जिसके चलते समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ट्रेनें ट्रैक पर नहीं दौड़ी और 'जिंदगी' स्टेशनों पर थम गई
5 of 13
स्टेशन पर इंक्वायरी वाले भी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। ट्रेनों के न चलने से पार्सल विभाग को भी सात लाख की चपत लगी है। लोग पार्सल विंडो पर सामान की इंक्वायरी करने पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
ट्रेनें ट्रैक पर नहीं दौड़ी और 'जिंदगी' स्टेशनों पर थम गई
6 of 13
चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे, पश्चिम एक्सप्रेस चार घंटे, चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी तीन घंटे तीस मिनट देरी से चंडीगढ़ से चलीं। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रेनें ट्रैक पर नहीं दौड़ी और 'जिंदगी' स्टेशनों पर थम गई
7 of 13
चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी से सफर करने वाले यात्री एचसी शर्मा ने बताया कि रेलवे की ओर से 139 इंक्वायरी नंबर पर काल की गई, लेकिन ट्रेन के समय की जानकारी सही नहीं मिली। वेटिंग रूम में एसी नहीं चल रहा है। यहां पर बैठना मुश्किल हो रहा है।
ट्रेनें ट्रैक पर नहीं दौड़ी और 'जिंदगी' स्टेशनों पर थम गई
8 of 13
यात्रियों ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक से शिकायत के बाद भी यहां पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं कालका - ब्रांदा एक्सप्रेस से सफर करने वाले गुरुदेव सिंह ने बताया कि वेटिंग रूम में स्क्रीन नहीं है। इसके चलते बाहर जाकर ट्रेनों की टाइमिंग देखनी पड़ती है।
ट्रेनें ट्रैक पर नहीं दौड़ी और 'जिंदगी' स्टेशनों पर थम गई
9 of 13
ट्रेनें नहीं आने से स्टेशन पर पड़े रहे पार्सल और कूरियर।
ट्रेनें ट्रैक पर नहीं दौड़ी और 'जिंदगी' स्टेशनों पर थम गई
10 of 13
ट्रेनें नहीं आने के कारण परेशान लोग। कुछ तो स्टेशन पर ही सो गए।
ट्रेनें ट्रैक पर नहीं दौड़ी और 'जिंदगी' स्टेशनों पर थम गई
11 of 13
ट्रेनें नहीं आने के कारण परेशान लोग।
ट्रेनें ट्रैक पर नहीं दौड़ी और 'जिंदगी' स्टेशनों पर थम गई
12 of 13
लोगों ने ट्रेनें न मिलने पर वोल्वो के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचना बेहतर समझा। इसके लिए लाइन में लगकर टिकटें खरीदी गईं।