चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि मौसम शुष्क होने के कारण उत्तर-पश्चिमी हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा रह रही है। इसलिए लोगों को बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ रहा है।
सीजन का सबसे सर्द दिन रहा बुधवार
चंडीगढ़ और रोहतक में सामान्य से 12 डिग्री तापमान कम होने के कारण दिनभर जनजीवन प्रभावित रहा। रात भी कम ठंडी नहीं रही। करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र में भी इस सीजन का सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया।
हरियाणा, दिल्ली औरी चंडीगढ़ में अभी तीन-चार दिन कंपकंपाने वाली ठंड से राहत के आसार नहीं है। - सुरेंद्र पाल, निदेशक, मौसम विभाग चंडीगढ़
पंजाब में सबसे ठंडा रहा लुधियाना
लुधियाना में शीतलहर का प्रकोप बदस्तूर जारी है। बुधवार को भी दिन भर बादल छाए रहे। पंजाब में सबसे ज्यादा ठंडा शहर लुधियाना रहा। पीएयू मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लुधियाना का अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा है। दिन भर ठिठुरन का दौर जारी रहा। सर्दी से राहत पाने के लिए लोग अलाव सेंकते दिखे।
अमृतसर में 6.4, बठिंडा में 6 डिग्री, फिरोजपुर में 5.9 डिग्री, जालंधर में 6.2 डिग्री और पटियाला में 5.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 दिसंबर को लुधियाना का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच सकता है।
- शहर अधिकतम न्यूनतम
- नारनौल 14.0 3.2
- हिसार 12.1 4.1
- भिवानी 13.9 5.7
- रोहतक 9.8 5.0
- सिरसा 11.6 6.1
- करनाल 9.0 6.0
- कुरुक्षेत्र 9.0 5.7
- अंबाला 9.5 5.5
- चंडीगढ़ 9.0 6.9
- फरीदाबाद 13.4 6.0
- गुरुग्राम 11.1 6.0