प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से लोग दुखी हो चुके हैं। जब भी उनका कार्यक्रम होता, लोगों के लिए समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। देखिए कैसे?
विज्ञापन
ओह! मोदी के कारण दुखी हुए लोग, तस्वीरों में देखिए कैसे?
2 of 11
मोदी का काफिला गुजरना हो सड़क से, तो सब कुछ एक जगह पर रुक जाता है। स्कूल जाना हो, ऑफिस जाना हो, एग्जाम देने जाना हो, इंटरव्यू देने जाना हो, मजदूरी करने जाना हो, सब कुछ ठप हो जाता है। ऊपर से सिक्योरिटी इतनी कि जगह-जगह पर तलाशी देनी पड़ती है।
विज्ञापन
ओह! मोदी के कारण दुखी हुए लोग, तस्वीरों में देखिए कैसे?
3 of 11
ऐसा ही कुछ हुआ चंडीगढ़ में। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले और वीवीआईपी मूवमेंट के चलते शहर में विभिन्न स्थानों पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। ऑटो की आवाजाही बैन होने के कारण टेम्पो में चढ़कर जाना पड़ा लोगों को।
ओह! मोदी के कारण दुखी हुए लोग, तस्वीरों में देखिए कैसे?
4 of 11
वाहन चालक और लोग चिलचिलाती धूप में घंटों खड़े होकर काफिले के गुजरने का इंतजार करते रहे। 14/15 के लाइट प्वाइंट से काफिले का गुजरने के बाद जैसे ही पुलिस जवानों ने इशारा किया, लाइट प्वाइंट पर जाम लग गया।
विज्ञापन
ओह! मोदी के कारण दुखी हुए लोग, तस्वीरों में देखिए कैसे?
5 of 11
पीछे से वीआईपी गाड़ियों को आते देख एसपी सिटी परमिंदर सिंह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने वाहनों को बीच में रोककर वीआईपी गाड़ियों को पास करवाया। इसके बाद वहां जाम खुलवाया। जैसे ही पीजीआई में नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम खत्म हुआ जवानों ने सेक्टर 15 मार्केट की तरफ से रैली स्थल की ओर जा रहे वाहनों को रोक दिया।
विज्ञापन
ओह! मोदी के कारण दुखी हुए लोग, तस्वीरों में देखिए कैसे?
6 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के चलते शुक्रवार को चंडीगढ़ शहर के अंदर बाहरी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहा। शहर के अंदर अन्य प्रदेश से आने वाले उन्हीं वाहनों को प्रवेश करने की अनुमति दी गई जो रैली में शामिल होने जा रहे थे। बाहरी वाहनों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। मोदी के चंडीगढ़ से रवाना होने के बाद वाहनों को शहर के भीतर आने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
ओह! मोदी के कारण दुखी हुए लोग, तस्वीरों में देखिए कैसे?
7 of 11
पीएम मोदी का काफिला हल्लोमाजरा चौक से करीब एक बजे निकला। इस दौरान लंबा ट्रैफिक रोकने की वजह से लोगों की भीड़ जमा होती गई। काफिले के बाद भी काफी समय ट्रैफिक रोका गया। इसी कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ओह! मोदी के कारण दुखी हुए लोग, तस्वीरों में देखिए कैसे?
8 of 11
पंजाब से आई ज्यादातर बसें सेक्टर-25 से 38 मार्ग पर चल रही थीं। इन बसों के कारण सड़क पर लंबा जाम लगा। इस दौरान कई वाहन बीच में खराब भी हो गए। इनको लोगों की मदद से धक्का लगाकर हटाया गया। लेकिन, इन समर्थकों की वजह से जाम का लंबा झाम लगा।
ओह! मोदी के कारण दुखी हुए लोग, तस्वीरों में देखिए कैसे?
9 of 11
पुलिस और प्रशासनिक टीम ने बच्चे को बचाने के लिए रात-दिन मेहनत की और आखिरकार उनकी मेहनत सफल हुई।
ओह! मोदी के कारण दुखी हुए लोग, तस्वीरों में देखिए कैसे?
10 of 11
शहर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस मुलाजिमों में वीवीआईपी मूवमेंट की टाइमिंग को लेकर कई स्थानों पर कंफ्यूजन की वजह से लोगों को परेशानी हुई। वीवीआइर्पी के आने से काफी पहले ही रास्ता रोकने से लोगों को परेशानी हुई।
ओह! मोदी के कारण दुखी हुए लोग, तस्वीरों में देखिए कैसे?
11 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे का असर ट्रेनों में भी दिखा। शुक्रवार को अन्य दिनों की अपेक्षा ट्रेनों में खासी भीड़ दिखाई दी। ऐसे में दैनिक यात्रियों को भीड़ के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली और पंजाब की तरफ से चंडीगढ़ आने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली।