पीयू में स्थिति का जायजा लेने पहुंची एसएसपी कंवरदीप कौर।
- फोटो : संवाद
ट्रैफिक जाम में रेंगते रहे सैकड़ों वाहन
पीयू में प्रदर्शन के चलते चंडीगढ़ की सड़कों पर जगह-जगह पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इस वजह से शहर की कई सड़कों पर दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। किसान जत्थेबंदियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे शहर में चक्का जाम करवा दिया। सैकड़ों वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। जगह-जगह पर बैरिकेडिंग के कारण सड़कों पर डेढ़ से दो किलोमीटर तक वाहनों का जाम लगा रहा। दोहपर के समय सेक्टर-53 व 54, 20, 21, 22 व 23, 16 व 17 चौक, 15 व 16 लाइट प्वॉइंट, सेक्टर-33 व 34, किसान चौक, ट्रिब्यून चौक, हल्लोमाजरा लाइट प्वॉइंट से लेकर जगह-जगह गाड़ियां रेंगती रही। ट्रैफिक जाम के चलते अभिभावक मोर्चा में शामिल लोगों के हाथ जोड़ते अपने बच्चों को स्कूल से ले जाने के लिए गुजारिश करते दिखाई दिए।