एमए व बीएड पास युवती से अढ़ाई साल के प्यार के बाद शादी करने वाले युवक ने अब उसे छोड़ दिया है। युवती की जिद है कि पति को हासिल करके रहूंगी। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 7
wife protest
मामला, फतेहाबाद जिले के गांव हांसपुर का है। यहां एक विवाहिता दिल्ली निवासी ज्योति अपने पति के प्यार को दोबारा हासिल करने के लिए ससुरालवालों के घर के गेट पर धरना देकर बैठी है। उसके ससुरालजन अपनाने को तैयार नहीं है। उसके पति का परिवार ताला लगाकर चला गया है।
विज्ञापन
3 of 7
married lady protest
भूख-प्यास से बेहाल इस युवती का कहना है कि मामला दर्ज कराया तो पति और उनके परिवार की बदनामी होगी। मैं तो बस अपना हक चाहती हूं। जान दे दूंगी लेकिन पति की चौखट से नहीं जाऊंगी। वह न तो कार्रवाई चाहती है और न धरना उठाने को तैयार है। बस, एक जिद है कि उसका पति उसे खुद आकर ले जाए।
4 of 7
married lady protest
ज्योति ने बताया है कि उसकी शादी हांसपुर के साहिल के साथ हुई थी। लेकिन अब ससुराल के लोग उसे दूर कर रहे हैं। वह अपने पति का साथ नहीं छोड़ेगी। उसने अपने धर्म और ईमान के मुताबिक पति के साथ ताउम्र रहने की कसम खाई थी और इसी कसम को निभाने के लिए वह ससुराल में धरने पर बैठी है।
विज्ञापन
5 of 7
wife protest
उसने कहा कि उसके ससुराल के लोग व पति घर को ताला लगाकर बाहर हैं। ज्योति ने कहा कि यदि उसके ससुराल के लोग घर आते भी हैं तो वह जबरदस्ती घर में नहीं घुसेगी, बल्कि उनकी अनुमति से ही अंदर प्रवेश करेगी। पति को पाने के लिए वह घर के आगे ही भूख-प्यासी जान दे देगी।
विज्ञापन
6 of 7
wife protest
ज्योति ने बताया कि वह फरीदाबाद में 2010 में पत्रकारिता का कोर्स कर चुकी है और उसने कई चैनलों व समाचार पत्रों में काम भी किया है। इसी बीच उसकी जान पहचान हांसपुर के साहिल के साथ हो गई और वहीं से उनमें दोस्ती हो गई। बाद में वर्ष 2012 में दोनों पक्षों व परिजनों की सहमति से शादी हो गई।
करीब 6 महीने पहले साहिल ने उसे छोड़ दिया और ससुरालजनों ने भी उसे घर से निकाल दिया। ज्योति ने यह भी कहा कि वह अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करवाएगी, क्योंकि इससे उसके पति व उसके ससुरालजनों के सम्मान को ठेस पहुंचेगी, इसलिए वह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी।