पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में सोमवार को नारेबाजी और हंगामे से चुनावी माहौल बन गया। छात्र संगठनों ने वोट बैंक बढ़ाने के लिए विभागों में जाकर विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाना शुरू कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
600 वोट के लिए सड़क पर उतरी 'राजनीति'
2 of 10
सेक्टर-25 स्थित पीयू डेंटल कालेज में सोमवार सुबह 8.30 बजे नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया(एनएसयूआई) छात्र नेताओं ने विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
600 वोट के लिए सड़क पर उतरी 'राजनीति'
3 of 10
करीब दो घंटे तक डेंटल कालेज के बाहर बीडीएस स्टूडेंट ने एनओसी जारी करने, डेंटल चेयर बदलने, कुछ स्टूडेंट को थ्योरी में जीरो अंक देने, स्टूडेंट को प्रेक्टिकल करने के लिए समान उपलब्ध करना जैसी मांगे कीं।
600 वोट के लिए सड़क पर उतरी 'राजनीति'
4 of 10
एनएसयूआई नेता मनोज लुबाना की अगुवाई में समर्थकों ने डेंटल कालेज के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। चेकअप के लिए आए मरीजों को भी पिछले दरवाजे से एंट्री करनी पड़ी।
विज्ञापन
600 वोट के लिए सड़क पर उतरी 'राजनीति'
5 of 10
काफी देर तक स्टूडेंट और डेंटल कालेज प्रोफेसर में कहासुनी होती रही। डेंटल कालेज के करीब 300 स्टूडेंट भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
600 वोट के लिए सड़क पर उतरी 'राजनीति'
6 of 10
बाद में सभी स्टूडेंट वीसी दफ्तर के सामने गए और दोपहर बाद तक नारेबाजी की। मामले को लेकर डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप गोयल ने स्टूडेंट की मांगों को माने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
600 वोट के लिए सड़क पर उतरी 'राजनीति'
7 of 10
पीयू छात्र काउंसिल चुनाव में डेंटल कालेज की करीब 600 वोटों पर हर छात्र संगठन की नजर है।
600 वोट के लिए सड़क पर उतरी 'राजनीति'
8 of 10
सोमवार को एनएसयूआई द्वारा डेंटल कालेज में हंगामा किए जाने के बाद अन्य छात्र संगठन भी समर्थन में उतर आए।
600 वोट के लिए सड़क पर उतरी 'राजनीति'
9 of 10
एनएसयूआई के विरोध प्रदर्शन में स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई), हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन(एचएसए), स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन और पंजाब यूनिवर्सिटी(सोपू), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी), पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन(पुसू) संगठन भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।