फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा स्वराज के घर के बाहर इतना हंगामा कि बुलाने पड़े कमांडो

Thu, 18 Jun 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
दरअसल मोदी प्रकरण में कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई ने कैंट में जुलूस निकाला और सुषमा स्वराज के मायके बीसी बाजार की ओर चल दिए। इस दौरान सभी ने हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे। सभी विदेश मंत्री के खिलाफ नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं के बीसी बजार बढ़ने और मायके पर प्रदर्शन की जानकारी होते ही एसीपी जगदीश डून फोर्स लेकर बीसी बाजार के रास्ते पर पहुंच गए और विदेश मंत्री के घर से करीब 100 मीटर पहले बैरीकेड्स लगा दिया।
विज्ञापन

सुषमा स्वराज के घर के बाहर इतना हंगामा कि बुलाने पड़े कमांडो

2 of 6
जब एनएसयूआई कार्यकर्ता यहां पहुंचे तो बैरिकेड्स देखकर बिफर गए और उन्होंने बैरिकेड्स को पार करने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने हल्का बलप्रयोग कर उन्हें रोक दिया। इसके बाद गरमा गया। हालांकि, फोर्स को देख कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए और विदेश मंत्री के साथ ही भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यहां पर सभी करीब डेढ़ घंटे तक बैठे रहे। इस दौरान एसीपी जगदीश दून और अन्य अधिकारियों ने उन्हें समझाने और उठाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं उठे। इस दौरान कार्यकर्ता लगातार उनसे बहस करते रहे।
विज्ञापन

सुषमा स्वराज के घर के बाहर इतना हंगामा कि बुलाने पड़े कमांडो

3 of 6
डेढ़ घंटे तक एसीपी कैंट विदेश मंत्री के घर के पास ही धरने पर बैठे एनएसयूआई वर्करों को उठने के लिए चेतावनी देते रहे। हर चेतावनी के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता नारेबाजी और भी तेज कर देते। इसके बाद मौके पर कमांडो की एक टुकड़ी बुला ली गई। कमांडो फोर्स आने के बाद एसीपी कैंट जगदीप दून ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि वह दो मिनट में धरना बंद कर चले जाएं, वरना कमांडो फोर्स एक्शन लेगी।  इसके बाद कार्यकर्ता दबाव में आए गए और पुलिस कर्मियों ने उन्हें जबरन उठा दिया। पुलिस की सख्ती देख एनएसयूआई कार्यकर्ता भी वहां से चले गए।

सुषमा स्वराज के घर के बाहर इतना हंगामा कि बुलाने पड़े कमांडो

4 of 6
जगदीप दून, एसीपी, अंबाला कैंट ने बताया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने यहां गलत धरना दिया है। ऐसे मुद्दों को लेकर किसी के मायके में धरना देना उचित नहीं है। इसलिए उन्हें पहले चेतावनी दी गई। वह नहीं माने तो पुलिस कमांडो बुलाकर उन्हें धरना स्थल से हटा दिया गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाई डॉ. गुलशन राय ने कहा कि उनकी बहन सुषमा स्वराज ने कुछ गलत नहीं किया है। उन्होंने नैतिकता और मानवता के नाते किसी की मदद की है।

विज्ञापन

सुषमा स्वराज के घर के बाहर इतना हंगामा कि बुलाने पड़े कमांडो

5 of 6
डॉ. गुलशन राय ने कहा कि विपक्ष के पास इस वक्त कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह बेवजह इसे सियासी मुद्दा बनाकर प्रपंच रच रहा है। जनता को सबकुछ मालूम है। उन्होंने कहा कि मैं इस तरह के धरने प्रदर्शन से बेहद आहत हूं। उधर अंबाला कैंट में यूथ कांग्रेस नेता विजेंद्र गिल और अतुल महाजन के नेतृत्व में अंबाला कैंट में भी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यूथ कार्यकर्ताओं ने बाजारों में रोष जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए गीता गोपाल चौक पर विदेश मंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुषमा स्वराज के घर के बाहर इतना हंगामा कि बुलाने पड़े कमांडो

6 of 6
इस दौरान यूथ कांग्रेसियों ने नैतिकता के आधार पर विदेश मंत्री से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि हवाला मामले में वांछित ललित मोदी की मदद कर सुषमा स्वराज ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। इस अवसर पर आशा चौहान, पवन बांगा, पंडित राजन शास्त्री, विकास, राजेश, सुरजीत सिंह समेत अन्य छात्र नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें