भक्तों ने मन्नतें पूरी होने पर किस तरह से निभाया माता से किया अपना वादा। धर्म, आस्था और भक्ति की ये विहंगम तस्वीरें देखना चाहेंगे?
विज्ञापन
मन्नतें पूरी हुई तो भक्तों ने ऐसे निभाया मां से किया वायदा
2 of 8
भक्तों ने मन्नतें पूरी होने पर माता से निभाया अपना वादा। धर्म, आस्था और भक्ति की ये विहंगम तस्वीरें देखिए। दरअसल ये तस्वीरें चंडीगढ़ में गोल्फ क्लब के सामने लेक पर रविवार की है। यहां तमिलनाडु वासियों ने शीतला माता (माता करुमरी अम्मन) की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
मन्नतें पूरी हुई तो भक्तों ने ऐसे निभाया मां से किया वायदा
3 of 8
इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने मन्नतें पूरी होने पर कुंडे लगवाकर रथ खींचे और अग्नि परीक्षा दी। इसका आयोजन श्री शीतला माता धर्म मंदिर फेज-2 बापू धाम सेक्टर-26 की ओर से किया जाता है।
मन्नतें पूरी हुई तो भक्तों ने ऐसे निभाया मां से किया वायदा
4 of 8
मंदिर के प्रधान आइनार ने बताया कि यह पूजा सावन के महीने में रविवार के दिन मनाया जाता है। यह पूजा उत्सव दक्षिण भारत के मद्रासी समुदाय के लोग मनाते हैं। इसमें सभी धर्मों व जातियों के लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन
मन्नतें पूरी हुई तो भक्तों ने ऐसे निभाया मां से किया वायदा
5 of 8
शाम को झील से शोभायात्रा निकाली गई जो ग्रेन मार्केट सेक्टर-26 होते हुए बापूधाम फेज- 2 स्थित शीतला मंदिर पहुंची। इससे पहले झील पर भक्तों ने मन्नतें पूरी होने पर कई फीट लंबी त्रिशुल मुंह के आर पार कराया।
विज्ञापन
मन्नतें पूरी हुई तो भक्तों ने ऐसे निभाया मां से किया वायदा
6 of 8
इस पूजा उत्सव में लोगों द्वारा मानी गई मन्नतें पूरी होने पर लोग इस उत्सव में लोग कई फीट लंबी त्रिशुल मुंह के आर पार करके व लड़कियों की मन्नतें पूरी होने पर एक फीट की त्रिशुल मुंह के आर पार करके और कुछ भक्त पीठ में कुंडा लगवाकर रथ खींचकर माता के मंदिर तक जाते हैं।
विज्ञापन
मन्नतें पूरी हुई तो भक्तों ने ऐसे निभाया मां से किया वायदा
7 of 8
शाम को 11 फीट लंबा और तीन फीट चौड़ा अग्नि कुंड बनाकर इसमें 11 क्विंटल लकड़ी जलाकर अग्निकुंड बनाया जाता है। भक्तजन नंगे पैर अग्नि परीक्षा देते हैं। आइनार ने बताया कि भक्त 11 या 21 दिन नंगे पैर चलते हैं।
मन्नतें पूरी हुई तो भक्तों ने ऐसे निभाया मां से किया वायदा
8 of 8
शाम को एक समय सादा भोजन कर व्रत का पालन करते हैं। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अनिल कुमार दुबे के अलावा दिलीप शर्मा, भजन सिंह, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। देखिए आस्था और भक्ति की विहंगम तस्वीरें।