प्रियंका गांधी बेटी का खेल देखने के लिए अचानक जींद के गांव भंभेवा पहुंच गई तो गांव वाले उन्हें देखकर हैरान रह गए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
बेटी का खेल देखने के लिए गुपचुप जींद पहुंची प्रियंका गांधी, तस्वीरें
2 of 7
वे भंभेवा के तक्षशिला स्कूल में अपनी बेटी मारिया वाड्रा का बास्केटबॉल मैच देखने के लिए आई थीं, वो भी बेहद गुपचुप तरीके से। उनकी बेटी सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गुड़गांव की ओर से खेल रही थी।
विज्ञापन
बेटी का खेल देखने के लिए गुपचुप जींद पहुंची प्रियंका गांधी, तस्वीरें
3 of 7
प्रियंका गांधी खेल देखने के लिए एसपीजी के सुरक्षा घेरे में स्कूल पहुंची। उन्होंने लगभग तीन घंटे तक्षशिला स्कूल में बिताए और अपनी बेटी का खेल देखा। इसके बाद प्रियंका ने आसपास के खेतों में जाकर काम कर रहे किसानों से बातचीत की।
बेटी का खेल देखने के लिए गुपचुप जींद पहुंची प्रियंका गांधी, तस्वीरें
4 of 7
इसके बाद प्रियंका पास के गांव मालसरी खेड़ा में गईं और वहां महिलाओं से मुलाकात की। प्रियंका गांधी ने लगभग तीन घंटे यहां पर बिताए लेकिन जिला प्रशासन को कानों-कान इसकी खबर नहीं लगी। बाद में प्रियंका के भंभेवा पहुंचने की सूचना प्रशासन के पास पहुंची तो प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बेटी का खेल देखने के लिए गुपचुप जींद पहुंची प्रियंका गांधी, तस्वीरें
5 of 7
प्रियंका गांधी के भंभेवा पहुंचने की सूचना मिलने पर काफी संख्या में लोगों का हुजूम प्रियंका को देखने के लिए पहुंचा। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने मोबाइलों से प्रियंका के फोटो लेने का प्रयास किया लेकिन एसपीजी की टीम ने फोटो नहीं लेने दिए।
विज्ञापन
बेटी का खेल देखने के लिए गुपचुप जींद पहुंची प्रियंका गांधी, तस्वीरें
6 of 7
हरियाणा बास्केटबाल एसोसिएशन द्वारा भंभेवा गांव के तक्षशिला स्कूल में सब जूनियर बास्केट बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 20 टीमें भाग लेने के लिए पहुंची हैं। इसमें 14 टीमें लड़कों की और छह टीमें लड़कियों की थी।
बेटी का खेल देखने के लिए गुपचुप जींद पहुंची प्रियंका गांधी, तस्वीरें
7 of 7
प्रियंका गांधी की बेटी मारिया वाड्रा भी प्रतियोगिता में गुड़गांव की ओर से खेल रही हैं। शनिवार के खेल में लड़कों की टीम में जींद की टीम ने पानीपत की टीम और रोहतक की टीम ने गुड़गांव की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश पाया। लड़कियों में गुड़गांव की टीम ने कैथल की टीम को हराया।